- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति को लेकर लखनऊ में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है
- लखनऊ में यूपी प्रभारी विनोद तावड़े की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हो रही है
- बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की संगठनात्मक रूपरेखा तैयार करने पर विशेष फोकस है
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. विधानसभा चुनाव में 403 में से 350 सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लखनऊ में बीजेपी की बैठकों का दौर जारी है. शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई और शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक चल रही है. यह बैठक लखनऊ में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर चल रही है.कल की बैठक में गहह मंत्री अमित शाह द्वाराजीत का मंत्र देने के बाद आज संगठन की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है. बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी बैठक में मौजूद हैं.
मिशन 2027 को लेकर बीजेपी की बैठक
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक यूपी प्रभारी विनोद तावड़े की अध्यक्षता में चल रही है. बैठक में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं. बैठक में मिशन 2027 को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा हो रही है. इस दौरान फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर है. कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा के आधार पर आज की बैठक में आगामी संगठनात्मक रूपरेखा तैयार की जा रही है. साथ ही पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की भी रणनीति बनाई जाएगी. लखनऊ बीजेपी प्रदेश कार्यालय में यूपी प्रभारी विनोद तावड़े सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं. इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महामंथन चल रहा है.
शाह ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में दिया जीत का मंत्र
बता दें कि शुक्रवार को हुई बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कार्यसमिति में आए नेताओं का हौसल बढ़ाया और तीसरी बार बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए जुटने का आह्वान किया. शाह ने यूपी में बीजेपी सरकार को अंगद का पैर बताते हुए कार्यकर्ताओं को अर्जुन बन जाने की प्रेरणा दी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए कमर कस लेने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो, राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है. शाह ने कार्यकर्ताओं के सामने सरकार को फिर से वापस लाने के मिशन पर जुटने और जीत फिर से दोहराने का मंत्र दिया.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-अंगद का उदाहरण और अर्जुन वाला उपदेश, 2014 को किया याद; अमित शाह ने यूपी भाजपा में कैसे भरा जोश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं