देशभर में आज करवा चौथ का व्रत और त्योहार 29 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ली है. चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से उत्तर भारत और मध्य भारत में मौसम बदला है. घने काले बादलों के बीच बारिश ने दस्तक दी है.महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने पर शानदार जीत दर्ज कर दी है.अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के उम्मीदवार सुधाकर कोहले को बड़े वोटों के अंतर से हराया है. अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 4.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.स्पेन में बुधवार को रेल हादसे में 68 लोगों की मौत बाद लोग परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग पर उड़े हैं. लखनऊ में कल बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है, इसके उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी.सुप्रीम कोर्ट के अवमानना नोटिस के बाद शिव सेना UBT सांसद संजय राउत ने CJI और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से उत्तर प्रदेश की तस्वीर को बदला है.
ये भी पढे़ं-इजरायल में 4 तरीकों से बन सकती है सरकार, जिन्हें बता रहे 'वोट चोर', क्या उनसे हाथ मिलाएंगे नेतन्याहू
ये भी पढे़ं-दिल्ली-UP में मौसम ने मारी पलटी, पंजाब-हरियाणा से उत्तराखंड तक 2 दिन बारिश, IMD का 16 राज्यों में अलर्ट
ALL LIVE UPDATE HERE...
नसीरुद्दीन का असली चरित्र देर से पता चला-किरण रिजिजू
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के प्राउड दिमागी नक्सली वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मुझे तो लगा था कि नसीरुद्दीन एक ऑर्डिनरी एक्टर हैं, मैं उसका सम्मान करता था और उनको पसंद करता था. मुझे कभी नहीं पता था कि वह एक खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सली थे.उनके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला, यह भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत ही विनाशकारी है.
वाराणसी में MLC स्नातक सीट की मतगणना जारी
वाराणसी में MLC स्नातक सीट के मतगणना स्थल के आसपास समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डटे हुए हैं. तनाव और विवादों के बीच चुनावी नतीजे का इंतजार लंबा होता जा रहा है.
वाराणसी MLC चुनाव में सपा 17 हजार वोटो से आगे
वाराणसी में MLC स्नातक सीट की मतगणना लगातार तीसरे दिन जारी है. तनावपूर्ण माहौल के बीच नौवें राउंड की गिनती चल रही है. सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा बीजेपी के केदारनाथ सिंह से 17 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं.
बदल गई उत्तर प्रदेश की तस्वीर -सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से उत्तर प्रदेश की तस्वीर को बदला है.
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी
सुप्रीम कोर्ट के अवमानना नोटिस के बाद शिव सेना UBT सांसद संजय राउत ने CJI और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है.
पश्चिमी यूपी MLC चुनाव नतीजे सपा के लिए चिंता के संकेत
पश्चिमी यूपी के MLC नतीजे सपा के लिए चिंता के संकेत हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा ऐतिहासिक तौर पर कमजोर हुई है. मेरठ-सहारनपुर की स्नातक और शिक्षक, दोनों सीटों पर BJP का कब्जा हो गया है. बरेली-मुरादाबाद में भी BJP का दबदबा देखने को मिला है. जबकि आगरा की दो सीटों में एक BJP और एक सपा के खाते में गई. अगर यही रुझान 2027 तक कायम रहा, तो सपा के लिए चुनौती बढ़ सकती है.
तमिलनाडु के समुद्र में फिर से मछली पकड़ने उतरे मछुवारे
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में फाइबर नाव मछुआरे मौसम की चेतावनी के कारण पिछले तीन दिनों से तट पर रुके हुए थे, आज फिर से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे.मछुआरों ने आज अपना काम फिर से शुरू कर दिया है.
#WATCH थूथुकुडी, तमिलनाडु: थूथुकुडी जिले में फाइबर नाव मछुआरे, जो मौसम की चेतावनी के कारण पिछले तीन दिनों से तट पर रुके हुए थे, आज फिर से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे। मौसम की चेतावनी से मछली पकड़ने की गतिविधियाँ प्रभावित हुई थीं और मछुआरों ने आज अपना काम फिर से शुरू कर दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
करवा चौथ पर प्रयागराज संगम में में श्रद्धालुओं का स्नान
देशभर में आज सुहागनें करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मना रही हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया.
#WATCH प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): करवा चौथ पर श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। https://t.co/tddygRejOQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
दिल्ली में मौसम विभाग का रेड अलर्ट
अगले दो दिन तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत ज्यादातर शहरों का मौसम आज जैसा ही रहेगा. मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट भारतीय जारी किया है.
चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिल्ली, यूपी तक
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से उत्तर भारत में मौसम बदल गया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में रात से ही बादल छाए हैं और सुबह के वक्त बारिश भी देखने को मिली.कई राज्यो में आंधी, तूफान के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.