बिहार के मधुबनी जिला पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश झा ऊर्फ बुद्धिनाथ झा का अपहरण और उनकी हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गयी. बेनीपट्टी पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा होने का दावा करते हुए कहा कि जांच और गिरफ्तारी के बाद इस मामले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है. हालांकि मृतक के परिवार वालों ने पुलिस की कहानी मानने से इंकार करते हुए आरोप लगाया कि बुद्धनाथ की हत्या करने वाले ‘‘मेडिकल माफिया'' (Medical Mafia) को बचाने के लिए अपराध में शामिल असली दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर इसे अब प्रेम प्रसंग बता रही है.
सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले एक महिला पूर्णकला देवी की गिरफ्तारी की गई, उसके बाद रौशन कुमार साह, बिट्टू कुमार पंडित, दीपक कुमार पंडित, पवन कुमार पंडित और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला से पवन एक तरफा प्रेम करता था जबकि बुद्धिनाथ झा के साथ महिला ने प्रेम की बात स्वीकारी है. सिंह ने बताया कि पवन नहीं चाहता था कि बुद्धिनाथ झा और पूर्णकला आपस में बात करें. पवन पूर्णकला पर बुद्धीनाथ से बात नहीं करने का दबाव डालता था. उन्होंने आगे कहा कि पवन और रौशन ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर बुद्धिनाथ की हत्या कर दी थी.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इसबीच पुलिस बुद्धिनाथ के परिवार द्वारा लगाए गए आरोप कि उक्त क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होम और अस्पताल चलाने वालों ने उनकी हत्या की, की भी जांच कर रही है. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा इसलिए है क्योंकि उसने अपनी ऑनलाइन समाचार रिपोर्टों में कई ‘‘फर्जी'' नर्सिंग होम और अस्पतालों के बारे में जानकारी का खुलासा किया था. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम और सूचना का अधिकार अधिनियम का उपयोग करते हुए बुद्धिनाथ झा ने इस साल फरवरी में बेनीपट्टी और ढकजरी में 19 अवैध पैथोलॉजी लैब को बंद करवाया था. गौरतलब है कि 9 नवंबर से लापता बुद्धिनाथ झा का शव पुलिस ने 12 नवंबर को सड़क किनारे से बरामद किया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं