राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर उनके खिलाफ 2 झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है. आव्हाड ने विधायकी से इस्तीफा देने का फैसला करने का दावा भी किया है. जितेंद्र आव्हाड ने मराठी में किए ट्वीट में ये जानकारी दी. उन्होंने लिखा "पुलिस ने मेरे खिलाफ 72 घंटे में 2 झूठे केस दर्ज किए और वो भी 354..मैं इस पुलिस बर्बरता के खिलाफ लड़ूंगा...मैं अपने विधायक से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं. लोकतंत्र की हत्या. नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता.
पोलीसांनी माझ्या विरुद्ध ७२ तासात २ खोटा गुन्हा दाखल केला आणि तोही 😭३५४ ,.,
— Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) November 14, 2022
मी ह्या पोलिसी आत्याचारा विरुद्ध लढणार … मी माझ्या आमदारकीचा राजीनामा देण्याचा निर्णय घेतो आहे,,. लोकशाहीची हत्या .. उघड्या डोळ्यांनी नाही बघू शकत
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल में हुए थे गिरफ्तार
बता दें पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को मराठी फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने और एक दशर्क को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, आव्हाड अपने समर्थकों के साथ ठाणे के एक मॉल में घुस गए और मराठी फिल्म- 'हर हर महादेव' (Har Har Mahadev) की स्क्रीनिंग को जबरन रोक दिया था. इसका विरोध करने पर एक दर्शक के साथ मारपीट भी की थी.
ये भी पढ़ें- "अगर विधायक उन्हें छोड़ सकते हैं तो...": महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख का उद्धव ठाकरे पर तंज
ठाणे पुलिस (Thane police) ने शिकायत दर्ज करने पर कहा था, "NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में फिल्म 'हर हर महादेव' के शो को जबरन बंद करने और दर्शकों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है." ठाणे के विवियाना मॉल (Viviana Mall) में हुई घटना को लेकर IPC की धारा 141, 143, 146, 149, 323, 504 और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की धारा 37/135 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं