14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले. प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. ABVP के छात्र 14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे. पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
ABVP का कहना है कि 14वीं JPSC PT परीक्षा में सामने आए कथित गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. संगठन ने परीक्षा की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: रांची में चल रहा छात्र आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर से बिल्कुल अलग कैसे? जानें बड़ी वजह
कई दिनों से चल रहा प्रोटेस्ट!
14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित धांधली को लेकर पिछले कई दिनों से रांची में छात्र आंदोलन कर रहे हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भी बड़ी तादाद में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध के बीच झारखंड सरकार ने NSUI, ACS और JCM के डेलिगेशन के साथ बातचीत की. एग्जाम पेपर लीक पर बातचीत के नए दौर के बाद झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि विरोध कर रहे उम्मीदवारों की मांगें जायज हैं.
झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए सुझाव मांगने के लिए एक ईमेल आईडी (jpsc.jssc.feedback@gmail.com) जारी की है.
ये भी पढ़ें: JPSC प्रोटेस्ट: छात्रों से राहुल गांधी ने की वीडियो कॉल पर बात, छात्र बोले- आप भी सरकार में, मांगें मनवाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं