Narela Mercedes Accident: दिल्ली में नशे में धुत मर्सिडीज चालक का कहर देखने को मिला है. शनिवार सुबह-सुबह नशे में एक युवक तेज रफ्तार मर्सिडीज चला रहा था. नरेला स्थित हिमालय अपार्टमेंट के बाहर उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. इससे मॉनिंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक अन्य वाहन चालक भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने मर्सिडीज चालक को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले किया.
आरोपी युवक की मर्सिडीज से बीयर की एक केन भी मिली
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक बेहद नशे में और तेज रफ्तार में था. उसकी गाड़ी से बीयर की एक केन भी मिलने की बात सामने आई है. आरोपी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तैर रही है. जिसमें उनकी आंखें नशे से लाल लग रही है. आरोपी की पहचान शुभम के रूप में हुई है. आरोपी के पिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताए जाते हैं.
VIDEO | Delhi: Elderly woman killed as a speeding Mercedes car runs over her in Narela area.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1V1ephk7aj
वहीं हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है. वो रोज की तरह सुबह सैर पर निकली थी. लेकिन तेज रफ्तार और नशे के खौफनाक मेल ने उनकी जान ले ली.
Delhi: A speeding Mercedes ran over an elderly woman who was walking in Narela, killing her on the spot.
— IANS (@ians_india) August 8, 2026
Visuals of the vehicle involved in the crash. pic.twitter.com/0Kktz7fnwv
दोस्त की थी मर्सिडीज, सोनीपत से पढ़ाई कर रहा शुभम
बताया जाता है कि मर्सिडीज शुभम के दोस्त की है, जो एक दिन पहले दोस्त से कही जाने के लिए मांगी थी. शुभम को मौके से ही पुलिस ने हिरासत में लिया है. चश्मदीदों के मुताबिक शुभम नशे में था. पुलिस के मुताबिक मेडिकल कराया गया है, अब फाइनल रिपोर्ट का इंतज़ार है. शुभम सोनीपत से पढ़ाई कर रहा है. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में आरोपी शुभम मर्सिडीज में नजर आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं