झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को कहा कि ‘‘राज्य में नौकरशाही के प्रभुत्व में इतनी वृद्धि हो गई है कि अधिकारी बेलगाम हो गये हैं.''मेदिनीनगर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि अफसरशाही को सीधे रास्ते पर लाने के लिए कांग्रेस उनका ‘‘इलाज'' करने की कोशिश में है और उनके विभाग में लोकहित में कांग्रेस जनों की रचनात्मक सलाह पर काम को उच्च प्राथमिकता देने का प्रयास जारी है.
गुप्ता ने भाषा संबंधी विवाद पर बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘हिन्दी के सवाल पर कोई समझौता नहीं हो सकता जबकि मगही, भोजपुरी और अंगिका हमारी मूल जुबान है जिसके सम्मान से हम कांग्रेसी पीछे नहीं हट सकते.''उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा दौर में सामाजिक सहिष्णुता में भारी कमी आई है. देश में गांधीवाद के मूल मंत्र सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को खत्म करने के लिए गोडसेवादी कृत संकल्प हैं और हम उस रास्ते के लिए जान देने को तैयार हैं.''
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
VIDEO: फोन टैपिंग, पैसे लेकर ट्रांसफर करने के मामले में फडणवीस को पूछताछ के लिए बुलाया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं