विज्ञापन

नीस में एक फ्रेम में दिखे मोदी-मैक्रों, सेल्फी में नजर आई भारत-फ्रांस के रिश्तों की गर्मजोशी

PM Modi Met Macron: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक साथ एक सेल्फी शेयर की है. पीएम मोदी ने लिखा कि भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी.

नीस में एक फ्रेम में दिखे मोदी-मैक्रों, सेल्फी में नजर आई भारत-फ्रांस के रिश्तों की गर्मजोशी
पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की सेल्फी

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साथ द्विपक्षीय बैठक की है. जिसमें भारत-फ्रांस के बीच 13 बड़े समझौते हुए हैं. इससे पहले फ्रांस के शहर नीस पहुंचे पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ली सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. जो दोनों नेताओं के बीच दोस्ती की झलक पेश करती दिख रही है. पीएम मोदी ने x पर लिखा 'नीस में आपसे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हुई. यह एक बहुत ही कामयाब शुरुआत थी. भारत और फ्रांस की साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी.' पहले यह तस्वीर मैक्रों ने पोस्ट की थी. जिस पर उन्होंने नाइस लिखा था.

भारत-फ्रांस व्यापार बढ़ाने पर डील

रविवार को भारत और फ्रांस के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है. दोनों देशों ने अगले पांच साल में अपना सालाना द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान के 16 अरब डॉलर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में इनोवेशन रोडमैप और एक संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क पर काम करने का ऐलान किया है. जिसका उद्देश्य उभरती तकनीकों और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा देना है. 

भारत-फ्रांस में 13 समझौते

पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के बीच दोनों देशों के बीच 13 समझौते हुए हैं. जिसमें हाई-स्पीड रेलवे सहयोग को बढ़ाना, गोपनीय डेटा की सुरक्षा से जुड़ा समझौता और फ्रांस के पेरिस के साथ नीस हवाई अड्डों पर भारत के यूपीआई भुगतान नेटवर्क के विस्तार की योजना इन समझौतों में शामिल है. दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

राफेल लड़ाकू विमान डील पर भी चर्चा 

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच अहम सहयोग हुआ है. फ्रांस की रक्षा कंपनी डसॉल्ट एविएशन से भारत के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई है. यह सवा 3 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट है. दोनों देशों ने इस परियोजना में आगे बढ़ने पर जोर दिया है. 

फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर हैं. शनिवार की रात को वह सबसे पहले भूमध्य सागर के किनारे बसे फ्रांस के नीस शहर में पहुंचे थे. यही उन्होंने इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी. बैठक के बाद मैक्रो ने पीएम मोदी को नीस के पास मौजूद विला केरीलोस में भी घुमाया था. जो फ्रांस की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर मानी जाती है. यही से मैक्रों और पीएम मोदी ने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत को बताया शानदार, कहा- भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi France Tour, PM Modi France Visit, PM Modi Selfie, Emmanuel Macron, Modi In France
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com