विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, पानी की बौछारों से दी गई सलामी, देखें VIDEO

जेवर एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट उतरी तो वाटर कैनन सैल्यूट देकर उसका स्वागत किया गया. इस फ्लाइट से यूपी के 75 बड़े बिजनेसमैन, व्यापारी और आम यात्रियों ने सफर किया. 

जेवर एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, पानी की बौछारों से दी गई सलामी, देखें VIDEO
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू.
  • सोमवार 15 जून 2026 को लखनऊ से नोएडा पहुंची इंडिगो की पहली फ्लाइट.
  • वाटर कैनन सैल्यूट देकर किया गया फ्लाइट का स्वागत.

नोएडा: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू हो गया है. सोमवार 15 जनू 2026 की सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल फ्लाइट 6E-2278 यहां पहुंची. यह प्लाइट जेवर एयरपोर्ट से अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने पर पानी की बौछारों कर फ्लाइट को सलामी दी गई, जिसका वीडियो सामने आया है. सबसे पहले देखिए वीडियो... 

कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन के उद्घाटन के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानभर नोएडा एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो 6E-2278 फ्लाइट के जरिए उत्तर प्रदेश के करीब 75 कारोबारी यहां आए. इस  दौरान फ्लाइट का स्वागत वाटर कैनन सैल्यूट देकर किया गया. अब यह फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना होगी. 

पहली में किसने फ्लाइट किया सफर ?

लखनऊ से आई पहली फ्लाइट में विमानन मंत्रालय, DGCA और एयरपोर्ट ऑपरेटर के कुछ शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली-NCR, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के बड़े बिजनेसमैन, व्यापारी और आम यात्रियों ने सफर किया. 

75 कारोबारी, जेवर के 170 किसान, पानी की बौछारों से सलामी... नोएडा एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट, जानें डिटेल

नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन कितनी फ्लाइट? 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले दिन पहले दिन 6-7 फ्लाइट उड़ान भरेगीं. लखनऊ से नोएडा की फ्लाइट 7:05 बजे टेक ऑफ के बाद 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर उतरी. फिर हैदराबाद-नोएडा (06-8:35), नोएडा-अमृतसर ( 10:10-11:20), नोएडा- बेंगलुरु (8:35-11:05), अमृतसर-नोएडा (12:15-1:20), बेंगलुरु -नोएडा (15:45-18:20), नोएडा-हैदराबाद (14:50-16:50) और आखिरी फ्लाइट दिन की नोएडा-लखनऊ शाम को (18:55-20:00) होगी.

Explainer: पहली फ्लाइट से लेकर पूरे शेड्यूल तक... आज खुल रहा जेवर एयरपोर्ट, जान लीजिए सबकुछ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jewar Airport, Jewar Airport Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com