विज्ञापन
26 days ago
नई दिल्ली:

विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस से स्लोवाकिया पहुंचें. स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ब्रातिस्लावा पहुंच गया हूं. यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर देती है.  राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ सार्थक बैठकों की उम्मीद है. पीएम मोदी के विदेश दौरे के साथ-साथ आज नोएडा को बड़ी उपब्लिध तब हासिल हुई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आवाजाही शुरू हुई. उधर TMC में मची भगदड़ के बीच बागी सांसदों ने NCPI में मर्जर की बात कही है. उधर ईरान और अमेरिका में चल रहा जंग भी अब थमने पर आ गया है. दोनों देश शांति समझौते पर सहमत हो गए है. जिनेवा में दोनों देशों के बीत समझौते पर डील होगी. 

देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के बने रहे NDTV के इस लाइव ब्लॉग के साथ. यहां हम आपको हर बड़ी खबर की पल-पल की जानकारी साझा करेंगे. 

Breaking News Live Updates
 

गहलोत के बयान पर राजस्‍थान की डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी का पलटवार

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि यह कांग्रेस और उसकी नेता इंदिरा गांधी की सोच को दिखाता है, जिन्होंने इमरजेंसी लगाई थी. उन्होंने हर संस्था पर बैन लगा दिया था. वह दौर कोई नहीं भूल सकता है. वह एक तानाशाह थीं. बता दें कि गहलोत ने कहा था कि इंदिरा गांधी होती तो उन्‍होंने BJP जैसी पार्टी पर बैन लगा दिया होता. 

न सिर्फ लोग बल्कि बांग्‍लादेशी राजनीतिक पार्टियां भी भारत में घुसपैठ कर रही: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि काफी समय से हम सुन रहे हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में आ रहे हैं और उन्हें बाहर निकालना ज़रूरी है. वे 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' की बात करते हैं यानी पहले उनकी पहचान की जाएगी, फिर उन्हें लिस्ट से हटाया जाएगा और आखिर में उन्हें वापस भेज दिया जाएगा या खदेड़ दिया जाएगा. हालांकि आज मैं देख रहा हूं कि बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियां भी घुसपैठ कर रही हैं. 'नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया, जिस पार्टी की आप बात कर रहे हैं वह शेख हसीना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के दौरान बांग्लादेश में बनी थी. आज, खुद को घुसपैठिया बताकर 'नेशनल सिटिजन पार्टी' दिल्ली पहुंच गई है. इसके अलावा जो लोग बीजेपी का समर्थन करते हैं, वे टीएमसी की पहचान और नाम बदलने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए, अमित शाह को सावधान रहने की जरूरत है कि न सिर्फ लोग, बल्कि बांग्लादेशी राजनीतिक पार्टियां भी भारत में घुसपैठ कर रही हैं.

राजस्‍थान के चूरू में धूल भरी आंधी

राजस्‍थान के चूरू में सोमवार धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया.  

गहलोत के बयान पर बोले सुरजेवाला

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अशोक गहलोत एक अनुभवी नेता हैं. जब वे कुछ कहते हैं, तो उसका कोई मतलब होता है. मुझे लगता है कि कर्नाटक के हमारे गृह मंत्री ने रजिस्ट्रेशन के बारे में कई बार कहा है. मुझे लगता है कि ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब बीजेपी और आरएसएस को देना चाहिए. 

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 में धूल भरी तेज आंधी

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन इलाके में धूल भरी आंधी चली है. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि आंधी कितनी तेज है. आलम यह था कि बाइक सवार लोगों को रुकना पड़ा. कार व अन्य चार-पहिया वाहनों की लाइट जलानी पड़ी.

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी तेज आंधी से विज़िबिलिटी घटी

दिल्ली में धूल भरी तेज़ आंधी आई है, जिससे मौसम का मिज़ाज बदल गया है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, खासकर टर्मिनल 3 के आस-पास धूल के घने बादल देखे गए, जिससे आस-पास के इलाके में विज़िबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई.

पनीर में नमक अधिक होने पर हिमाचल के कैफे में चली गोली

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बीती रात एक कैफे में पनीर में नमक अधिक होने से गोली चली. विवाद मन सिंबल पंचायत स्थित एक कैफे में शनिवार रात की है. विवाद की शुरुआत पनीर में अधिक नमक होने की शिकायत से हुई, जिसके बाद होटल मालिक और शिकायत करने वाले युवकों के बीच हाथापाई हुई. इस दौरान होटल मालिक के रिश्तेदार अतुल सिंह ने फायरिंग कर दी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दो युवकों को पिस्टल के बल पर पीटा गया. पुलिस ने पिस्टल बरामद कर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

नवी मुंबई महानगरपालिका के कार्यक्रम पत्रिका से एकनाथ शिंदे का नाम गायब, शिवसेना का विरोध

नवी मुंबई में महानगरपालिका के आधिकारिक कार्यक्रम पत्रिका से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम कथित रूप से हटाए जाने पर शिवसेना ने तीव्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

विपक्ष के नेता विजय चौगुले के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचकर पालिका सचिव संगरत्ना खिल्लारे के दालन में आंदोलन किया. प्रदर्शनकारी सचिव के केबिन में ही धरने पर बैठ गए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

शिवसेना नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम पत्रिका से एकनाथ शिंदे का नाम हटाना जानबूझकर किया गया कृत्य है और यह उपमुख्यमंत्री के पद का अपमान है. फिलहाल पालिका मुख्यालय में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और आंदोलन जारी है.

इस मामले पर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इनपुट- अभिषेक अवस्थी

श्रीराम जन्मभूमि में दान की हुई चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका भेजी गई

श्रीराम जन्मभूमि में दान की हुई चोरी के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी गई है.  सुप्रीम कोर्ट के वकील अनूप अवस्थी ने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है. पत्र याचिका में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में दान, चढ़ावे की हेराफेरी से जुड़े आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मे स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है. पत्र याचिका में कहा गया है कि लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए FIR दर्ज करने और एक स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए निर्देश जारी किया जाए.

केरल में महिलाओं के लिए बस फ्री, सीएम सतीशन ने की योजना की शुरुआत

केरल में महिलाओं के लिए बस फ्री कर दिया गया है. सोमवार को मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने साधारण बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा योजना की शुरुआत की. परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन और पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री तुलसी भी उनके साथ शामिल हुए और इस पहल की शुरुआत के मौके पर पहली यात्रा में हिस्सा लिया.

TMC में फूट पर नाना पटोले बोले- BJP किस तरह पार्टियों को तोड़ती है, सबने देखा

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने TMC में फूट पर कहा, "भाजपा और नरेंद्र मोदी किस तरह से पार्टियां तोड़ते हैं ये सब ने देखा है. उनके पूर्व पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कह दिया था कि हम सारी स्थानीय पार्टियां खत्म कर देंगे. वो काम शुरू हो गया है। जनभावना को नजरअंदाज करके जिस प्रकार नरेंद्र मोदी सरकार स्थानीय पार्टियां तोड़ रहे हैं, वो सब देख रहे हैं."

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, लखनऊ से लैंड हुई इंडिगो की पहली फ्लाइट

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. यहां कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 8:00 बजे आने वाली पहली शेड्यूल्ड इंडिगो फ़्लाइट 6E-2278 के साथ हुई. यह फ़्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jewar Airport, Jewar Airport News, PM Modi Visit, NCPI Party, Prince Yadav Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com