राजस्थान के कोटा (Kota) में पिछले 9 दिनों से लापता एक कोचिंग छात्र का शव मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की चंबल घाटी में मिला है. छात्र 11 फरवरी को टेस्ट देने के बहाने हॉस्टल से निकला था और उसके बाद से ही गायब था. पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल से निकलने के अगले दिन पुलिस को उसकी लोकेशन चंबल नदी के करीब गराडिया महादेव की मिली थी और उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. हालांकि अब जाकर छात्र का शव मिला है.
पुलिस ने छात्र के लापता होने के अगले दिन ही उसका बैग, मोबाइल और चप्पल को सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया था और चंबल नदी वाले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. एसडीआरएफ, नगर निगम की टीम के साथ परिजन भी लगातार उसकी तलाश में जुटे थे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऑपरेशन में 70 से अधिक जवान
सिटी एसपी अमृता दुहन ने बताया कि आज 70 से अधिक पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन में लगाए गए थे. उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर छात्र का बैग और अन्य सामान मिले थे, उससे करीब दो किमी की दूरी पर खाईनुमा जगह में पेड़ में फंसा हुआ मिला है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है. शव का कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.
दुर्गम इलाके में मिला है शव : दुहन
छात्र के लापता होने और लास्ट लोकेशन मिलने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही थी. एसडीआरएफ और नगरनिगम के गोताखोर लगातार नदी और नदी से सटे जंगल में तलाश उसकी तलाश में जुटे थे. सर्च ऑपरेशन में डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद भी ली गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी. सिटी एसपी अमृता दुहन ने बताया कि जिस जगह पर शव मिला है, वह बहुत ही दुर्गम इलाका है. एक व्यक्ति ही मुश्किल से वहां से निकल सकता है. शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
जेईई की तैयारी कर रहा था छात्र
मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला छात्र कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था. 11 फरवरी को वह हॉस्टल से टेस्ट देने के बहाने निकला था और कैब करके गराडिया महादेव पहुंचा था, जहां सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हुई थी. वहीं सर्च ऑपरेशन को लेकर परिजनों ने सवाल खड़े किए थे. दो दिन पहले ही परिजनों ने लापता छात्र के पोस्टर छपवाकर सूचना देने वाले को उचित इनाम की घोषणा भी की थी.
ये भी पढ़ें :
* कोटा में छात्रा के साथ दुष्कर्म, न्यायिक हिरासत में भेजे गए चार आरोपी
* कोचिंग हब कोटा में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 2 साल से कर रहा था JEE Mains की तैयारी
* कोटा में कोचिंग छात्रा ने किया सुसाइड, कर रही थी इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं