भारत और न्यूजीलैंड की टीम वेलिंगटन टेस्ट मैच ध्रुव जुरेल ने एक ऐसा कैच लपका है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. जुरेल ने हेनरी निकोल्स का जिस तरह से कैच लपका उसे देखकर पूर्व भारतीय दिग्गज और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पूर्व भारतीय क्रिकेटर एकनाथ सोलकर को याद किया है.
जुरेल के कैच को लेकर शास्त्री ने लिखा, "ध्रुव जुरेल ने क्या शानदार कैच पकड़ा है! इसे देखकर महान एकनाथ सोलकर के बेहतरीन दौर की याद आ गई. 27 टेस्ट मैचों में 52 कैच. इनमें से ज़्यादातर कैच बिना हेलमेट के, बिल्कुल नजदीक (शॉर्ट लेग/सिली पॉइंट पर) लिए गए हैं. यह एक अलग ही स्तर का साहस है..
What a catch by @dhruvjurel21. Reminded one of the Great Eknath Solkar at his pomp. 52 catches in 27 Tests. Most at shortly without helmet. Courage of a different level #NZvsIND
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 22, 2026
कौन थे एकनाथ सोलकर
बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर एकनाथ सोलकर भारत के ऐसे क्रिकेटर के तौर पर जाने गए हैं जिनकी फील्डिंग करिश्माई हुआ करती थी. एकनाथ सोलकर से कैच छूटना काफी रेयर हुआ करता था. उन्हें क्रिकेट के बेहतरीन 'क्लोज-इन' कैच पकड़ने वालों में से एक माना जाता है, खासकर 'फॉरवर्ड शॉर्ट लेग' पोजीशन पर, वे अक्सर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के फील्डिंग करते थे. सोलकर ने अपने 27 टेस्ट मैचों में 53 कैच लपके थे, यह आंकड़ा कम से कम 20 टेस्ट खेलने वाले उन खिलाड़ियों के बीच, प्रति टेस्ट कैच के अनुपात के लिहाज से काफी बेहतर है.
यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars: भारत-पाक मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND vs PAK मैच LIVE
यह भी पढ़ें | IND vs NZ 1st Test: गौतम गंभीर और शुभमन गिल नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना मेंटोर मानते हैं ध्रुव जुरेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं