- जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में बनी एटी-03 साउथ बाउंड टनल का काम पूरा.
- 846 करोड़ में बनी एटी-03 साउथ बाउंड टनल 3.5 किलोमीटर लंबी है.
- अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले टनल को खोला जा सकता है.
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में बन रही 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल अब पूरी तरह तैयार हो गई है. इस टनल के शुरू होने से अमरनाथ यात्रा का सफर आसान हो जाएगा. 846 करोड़ की लागत से बनी यह टनल पंथ्याल को डिगडूल से जोड़ती है. जिससे लोगों को 'खूनी नाला' और पंथ्याल जैसे खतरनाक रास्तों से होकर अमरनाथ यात्रा पर नहीं जाना होगा, साथ ही हर मौसम में आने-जाने का रास्ता भी रहेगा. एटी-03 टनल को सरला प्रोजेक्ट वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया है जो जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है.
हर मौसम में सफर आसान और सुरक्षित होगा
दरअसल, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आने वाले 'खूनी नाला' और पंथ्याल वाले हिस्से कई दशकों से इसके सबसे खतरनाक इलाकों में से एक रहे हैं. जहां, आए दिन लैंडस्लाइड (भूस्खलन), अचानक बाढ़ आने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं आम थीं, बरसात के मौसम में तो यह रास्ता और भी चुनौती पूर्ण हो जाता था. 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल खुलने के बाद इन खतरनाक रास्तों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं होगी. जिससे लोगों का सफर हर मौसम में आसान और सुरक्षित होगा.

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 846 करोड़ में बनी है 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल.
अमरनाथ यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी टनल
जम्मू-श्रीनगर के व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ेगा
एटी-03 साउथ बाउंड टनल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है. इससे राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा साथ ही देश के अन्य हिस्सों से इसकी कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. स्थानीय लोग और ट्रांसपोर्टरों इस टनल को एक 'गेम-चेंजिंग' प्रोजेक्ट बता रहे हैं. उनका कहना है कि इससे व्यापार बढ़ेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी साथ ही सालभर हर मौसम में पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें- कानपुर मेट्रो IIT से नौबस्ता तक जुलाई में दौड़ेगी, 23 KM लंबे ट्रेक पर 40 मिनट में आएंगे ये 21 स्टेशन
अमरनाथ यात्रा से पहले शुरू करने की तैयारी
'खूनी नाला'.. वहां कभी भी पत्थर गिरते रहते हैं
स्थानीय निवासी नरेश सिंह ने IANS से बात करते हुए कहा कि यह टनल हमारे लिए सौगात ही नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर का भरोसा है. अब हमें खूनी नाला होकर नहीं जाना पड़ेगा, वहां कभी भी पत्थर गिरते रहते हैं. टनल खुलने के बाद जम्मू से श्रीनगर आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा, गाड़ियों को भी खतरा नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये खास हिस्सा अगस्त में खुलेगा, MP वालों को मुंबई पोर्ट तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं