जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बस हमले में जयपुर जिले के दो परिवारों ने अपने चार सदस्यों को खो दिया और इनके गांव-घरों में कल रात से ही मातम पसरा है. परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा है कि वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पर गए ये लोग अब कभी जिंदा नहीं लौटेंगे. कपड़ों की दुकान के संचालक राजेंद्र सैनी और उनकी पत्नी ममता अपने दो रिश्तेदारों और उनके बेटे के साथ बृहस्पतिवार को वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए थे. तब किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा दोनों परिवारों के लिए ‘कहर' बन जाएगी.
राजेंद्र और पूजा के दो बेटे और एक बेटी जयपुर के पास चौमूं शहर की पांच्यावाला की ढाणी में अपने छोटे से घर में रहते हैं. उन्हें अपने माता-पिता का तीर्थ यात्रा से लौटने का इंतजार है. हालांकि, वे नहीं जानते कि उनके माता पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्हें बस इतना पता है कि उनके माता-पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए जयपुर लाया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत
आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलियां बरसाईं, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.
बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी और इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास हमला किया गया और गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गई.
अधिकारियों ने बताया कि इसमें राजेंद्र सैनी (42), उनकी पत्नी ममता (40), उनकी रिश्तेदार पूजा सैनी (30) और उनके दो साल के बेटे टीटू की मौत हो गई, जबकि पूजा का पति पवन घायल हो गया.
राजेंद्र और ममता चौमूं के रहने वाले थे जबकि पूजा चौमूं रोड पर हरमाड़ा इलाके में अजमेरा की ढाणी की रहने वाली थी.
मौत की खबर मिलते ही पसरा मातम
आतंकी हमले और इन लोगों की मौत की खबर मिलते ही दोनों गांवों में मातम छा गया. स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने राजेंद्र के दो बेटों और बेटी को अभी यह नहीं बताया है कि क्या हुआ. उन्हें बस यह बताया गया है कि माता-पिता घायल हो गए हैं.
राजेंद्र की एक रिश्तेदार पूजा ने चौमूं में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें कल रात पता चला कि बस खाई में गिरने से दुर्घटना हुई है, लेकिन आज हमें सच्चाई पता चली कि आतंकवादियों ने हमला किया था और बस खाई में गिर गई.''
उन्होंने कहा कि वे सभी बस में आगे बैठे थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इनमें केवल पवन ही जीवित हैं.
बच्चों को नहीं दी गई है मौत की खबर
उन्होंने बताया कि राजेंद्र के बच्चों को अभी तक यह बात नहीं बताई गई है.
उन्होंने कहा, ‘‘वे केवल यह जानते हैं कि उनके माता-पिता घायल हैं और उन्हें यहां लाया जा रहा है. राजेंद्र की एक बेटी और दो बेटे हैं. उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है. ऐसे में अब उनकी आर्थिक हालत खराब हो जाएगी क्योंकि राजेंद्र परिवार में इकलौते कमाने वाले थे.''
चौमूं से कुछ ही किलोमीटर दूर अजमेरा की ढाणी में लोग पूजा और उसके दो साल के बेटे की मौत पर गमजदा हैं. पूजा की शादी चार साल पहले गांव में ई-मित्र की दुकान करने वाले पवन से हुई थी.
पोस्टमार्टम के बाद जयपुर लाए जाएंगे शव
चौमूं के तहसीलदार विजयपाल ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम जम्मू-कश्मीर में कराया गया है जिन्हें जयपुर लाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
तहसीलदार ने बताया कि राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार वित्तीय सहायता जारी की जाएगी. इसके साथ ही दानदाताओं से राजेंद्र और ममता के अब अनाथ हो गए बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की जाएगी.
वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए कायरतापूर्ण हमले में जयपुर जिले के रहने वाले चार नागरिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है. राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही जम्मू कश्मीर के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए गए हैं.''
शर्मा ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में हमले के प्रभावितों के साथ हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है.
ये भी पढ़ें :
* 'पाकिस्तानी आतंकियों की कायराना हरकत...': रियासी हमले पर जम्मू-कश्मीर के नेताओं का बयान
* मफलर पहने नकाबपोश ने की बस पर अंधाधुंध फायरिंग, तीर्थयात्रियों से भरी बस पर इस तरह हुआ आतंकी हमला
* शिवखोड़ी धाम हमला: बस खाई में न गिरती तो किसी को जिंदा न छोड़ते आतंकी, दर्द से चीखते श्रद्धालुओं पर बरसाते रहे गोलियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं