चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, जय माता दी के नारे लगाते लोग. बस में सवार तीर्थयात्री भक्ति में लीन माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे. बस अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी, तभी जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर गोलीबारी की, इस आतंकी हमले में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए हैं. जिस वक्त आतंकियों ने गोलाबारी की उसी दौरान बस खाई में जा गिरी. बस के तीर्थयात्र चीखते-चिल्लाते रहे. इसके बावजूद भी आतंकी बड़े बेरहमी के साथ छोटे बच्चे और बाकी तीर्थयात्रियों पर गोली बरसाते रहे. शिवखोड़ी से लौटते हुए तीर्थयात्रियों पर आतंकियों ने 100 से भी ज्यादा फायर किए. इस हमले ने हर किसी को गमगीन कर दिया है.

आतंकियों ने घात लगाकर किया कायरना हमला
आतंकियों ने ये कायरतापूर्ण हमला तब किया, जब तीर्थयात्रियों से भरी बस शिवखोड़ी से कटरा की तरफ जा रही है. इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर आतंकवादी ने बीच सड़क पर आकर बस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की इसी अंधाधुंध फायरिंग में ड्राइवर को गोली लग गई, जिससे बस खाई में गिर गई. बस जब खाई में जा गिरी तब भी आतंकी तीर्थयात्रियों पर गोली चलाते रहे. आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक गोलियां चलाईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

लाल रंग का मफलर पहने आतंकी ने की फायरिंग
आतंकियों का ये हमला कितना बर्बर था, इसके बारें बस में सवार शख्स ने बताया कि कैसे बस पर 25 से 30 गोलियां चलाई गईं, उसके बाद बस खाई में गिर गई. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने लाल रंग का मफलर पहने एक नकाबपोश हमलावर को बस पर फायरिंग करते देखा था. तेरयाथ के अस्पताल में भर्ती बनारस के एक घायल तीर्थयात्री ने बताया, ‘‘हमें शाम चार बजे निकलना था, लेकिन बस शाम साढ़े पांच बजे निकली और अचानक बस पर फायरिंग की गई.

ड्राइवर के बगल में बैठे शख्स ने क्या बताया
जिला अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार ने बताया, ‘‘मैं बस चालक के बगल में बैठा था और वाहन घने जंगलों से नीचे की ओर आ रहा था, तभी मैंने देखा कि सेना जैसे कपड़े पहने और काले कपड़े से अपना चेहरा व सिर ढके एक व्यक्ति बस के सामने आया और उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.''उन्होंने कहा, ‘‘गोलीबारी में चालक को गोली लगी और बस खाई में गिर गई, बस पर कई मिनट तक गोलीबारी हुई.'' इसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद की.
आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. रविवार को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद शाह ने कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन से बात कर हालात की जानकारी ली.
(भाषा और आईएएनस इनपुट्स के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं