जम्मू के रियासी में आतंकी हमले में बचे वैष्णो देवी और शिवखोड़ी धाम के दर्शन करने गए यात्रियों की आपबीती खौफनाक है. बस पर हुए आतंकी हमले में जीवित बचने के लिए यात्री बाबा और मां वैष्णो देवी की कृपा ही बता रहे हैं. शिवखोड़ी से कटरा लौट रही बस पर हमले के लिए आतंकी घात लगाए बैठे थे. जैसे ही बस रियासी में पहुंची आतंकी बीच सड़क पर खड़े होकर गोलियां बरसाने लगे. आतंकियों की संख्या करीब चार बताई जा रही है. आतंकियों ने गोली ड्राइवर को लगी और फिर बस नीचे खाई में जा गिरी. ये सभी यात्रा अलग-अलग जगह से वैष्णो देवी के दर्शन करने आए थे. शिवखोड़ी धाम के दर्शन के लिए सभी ने मिलकर कटरा में बस की थी.

'बस का खाई में गिरना जीवनदान बना'
इस घटना में बचे खुशकिस्मत यात्रियों के मुताबिक बस का खाई में गिरना कई यात्रियों के लिए जीवनदान बन गया. अगर बस सड़क पर ही रहती तो गोलियां बरसा रहे आतंकी शायद ही किसी को जिंदा छोड़ते. यात्रियों के मुताबिक जैसे ही बस नीचे खाई में गिरी, चीख पुकार मच गई. यात्रियों के मुताबिक आतंकी नीचे गिरती बस पर भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे. यही नहीं जब बस नीचे खाई में गिरी हुई थी और यात्रियों में चीख पुकार मची हुई थी, उस दौरान भी कुछ समय तक आतंकी गोलियां बरसाती रही. मौक पर मिले खाली कारतूस भी इस बात की गवाही दे रहे हैं. इस हमले में नौ यात्रियों की मौत हुई है. इसमें दो बच्चे भी हैं, जिसमें एक दो से तीन साल का है. स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

घायल यात्रियों में नोएडा का भी एक यात्री है. यात्रियों के मुताबिक जब बस से छिटककर यात्री इधर- उधर जा गिरे तो आतंकी उनको गोलियों से निशाना बनाने लगे. कुछ यात्रियों ने पेड़ और पत्थरों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई. सियासी के जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल यात्री के मुताबिक इस दौरान उसकी पीछ पर गोली लगी. अगर वह छिपते नहीं, जीवित बचना मुमकिन नहीं था.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने लाल रंग का मफलर पहने एक नकाबपोश हमलावर को बस पर गोलीबारी करते देखा था. तेरयाथ के अस्पताल में भर्ती बनारस के एक घायल तीर्थयात्री ने बताया, ‘‘हमें शाम चार बजे निकलना था, लेकिन बस शाम साढ़े पांच बजे निकली और अचानक बस पर गोलीबारी की गई.''

जिला अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार ने बताया, ‘‘मैं बस चालक के बगल में बैठा था और वाहन घने जंगलों से नीचे की ओर आ रहा था, तभी मैंने देखा कि सेना जैसे कपड़े पहने और काले कपड़े से अपना चेहरा व सिर ढके एक व्यक्ति बस के सामने आया और उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.''

उन्होंने कहा, ‘‘गोलीबारी में चालक को गोली लगी और बस खाई में गिर गई. बस पर कई मिनट तक गोलीबारी हुई.'' (भाषा इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं