Narendra Modi Omar Abdullah Meeting: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई है. इस बैठक में पहलगाम हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा हुई. बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा (Jammu Kashmir Vidhan Sabha) ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के कदमों का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है. हमले को लेकर बुलाए गए विधानसभा के स्पेशल सेशन में सीएम अब्दुल्ला भावुक होते हुए नजर आए थे.

उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात
पीएम आवास पर हुई अहम बैठक
सीएम उमर अब्दुल्ला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास बैठक पीएम आवास पर हुई है. ये बैठक पांच-सात मिनट तक चली है. इसमें पहलगाम हमले को लेकर चर्चा हुई है. साथ ही वर्तमान स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने पर भी बात हुई है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
CM of Jammu and Kashmir, Shri @OmarAbdullah, met PM @narendramodi. pic.twitter.com/KMjAmMRMcZ
— PMO India (@PMOIndia) May 3, 2025
26 पर्यटकों को मारी थी सरेआम गोली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को अचानक आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें 26 पर्यटकों को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी और करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे. आतंकवादियों ने सभी पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारी थी. इस मामले ने बहुत तूल पकड़ ली थी.
ये भी पढ़ें :- पहलगाम आतंकी हमले पर विपक्ष के इन 3 नेताओं ने ऐसा क्या कहा, आलोचक भी हो गए मुरीद
विधानसभा सत्र में भावुक नजर आए थे सीएम अब्दुल्ला
पहलगाम हमले के बाद बुलाए गए जम्मू कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम उमर अब्दुल्ला भावुक नजर आए थे. उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना पर माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं. सूबे का मुख्यमंत्री और टूरिज्म मिनिस्टर होने के नाते मैंने उन टूरिस्टों को कश्मीर आने की दावत दी थी, लेकिन मैं उनको सही सलामत वापस नहीं भेज सका.
उमर ने कहा कि इस हमले ने हमें अंदर तक खोखला कर दिया है. विधानसभा में उमर ने हमले में मारे गए सभी 26 टूरिस्टों के नाम पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उमर ने कहा था कि उन लोगों के दुख दर्द को इस विधानसभा से ज्यादा कोई दूसरी विधानसभा या संसद नहीं समझ सकती.
ये भी पढ़ें :- मैं कैसे माफी मांगूं, मेरे पास शब्द नहीं... पहलगाम हमले पर कश्मीर विधानसभा में भावुक हुए CM अब्दुल्ला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं