जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग (Jammu-Kashmir Encounter) से बड़ी खबर आ रही है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों (Terror Attack in Jammu-Kashmir) ने सुरक्षाबलों हमला कर दिया. इस मुठभेड़ में सेना के 2 अफसर और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए हैं. सेना के मुताबिक, शहीदों की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और DSP हुमायूं भट्ट के तौर पर हुई है. कर्नल मनप्रीत सिंह की उम्र 41 साल बताई जा रही हैं, वो हरियाणा के पंचकुला के रहने वाले हैं.
मुठभेड़ में शहीद होने वाले मेजर आशीष ढोंचक हरियाणा के पानीपत के निवासी हैं. जिनकी उम्र 34 साल बताई जा रही है. कोकेरनाग इलाके के घने जंगलों में आतंकवादियों की भारी गोलीबारी के बीच शहीद डीएसपी का शव बरामद कर लिया गया है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक एक जवान लापता है. आशंका है कि वे मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अनंतनाग के साथ ही राजौरी में भी कल रात से एनकाउंटर चल रहा था. यहां अब ऑपरेशन खत्म हो गया है. सेना के 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत कई अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी और शहीदों के पार्थिव शरीर को लाने और घायल जवानों के रेस्क्यू के लिए मुठभेड़ की जगह पर पहुंचे हैं.
J-K: Army Colonel, Major killed in gunfight with terrorists in Anantnag
— ANI Digital (@ani_digital) September 13, 2023
Read @ANI Story |https://t.co/29Tvl95ZE6#IndianArmy #TerroristAttack #Anantnag pic.twitter.com/HsGielfLEy
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी.
सेना के डॉगी की भी मौत
इस ऑपरेशन में सेना का एक डॉगी भी मारा गया है. सेना के अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद हुए आर्मी डॉग का नाम केंट था. उसने मुठभेड़ के दौरान अपने हैंडलर को बचाया और खुद शहीद हो गया. केंट आतंकियों की तलाश करने के लिए जवानों की एक यूनिट का नेतृत्व कर रहा था. इस दौरान उसे गोली लग गई थी.
राजौरी में भी चल रहा ऑपरेशन
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कार्रवाई में सेना के एक जवान शहीद हो गए. जबकि 3 जवान जख्मी हुए थे. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया. राजौरी में अभी ऑपरेशन चल रहा है.
ये भी पढ़ें:-
आम नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों के दो मददगारों को NIA ने किया गिरफ्तार
आतंकी बरसा रहे थे गोलियां, अपने हैंडलर को बचाने के लिए आर्मी डॉग 'केंट' ने खुद को कर दिया कुर्बान
PoK में जाकर छुपे जम्मू-कश्मीर के सैकड़ों आतंकियों की संपत्ति होगी कुर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं