विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2023

जम्मू की किशोरी की हापुड़ में हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बता रहा था आत्महत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई थी. थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में शनिवार शाम आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया गया.

जम्मू की किशोरी की हापुड़ में हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बता रहा था आत्महत्या
थाना देहात क्षेत्र के भीमनगर में रहने वाले एक युवक ने 22 मार्च को किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी.
हापुड़:

थाना देहात क्षेत्र के भीमनगर में रहने वाले एक युवक ने 22 मार्च को किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को आत्महत्या बताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि के बाद आरोपी की तलाश शुरू की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

असम के जिला सोनीपुर के थाना रंगपुरा क्षेत्र के गांव नामोनिगाऊ निवासी तालिब अली ने बताया कि आठ साल पहले वह परिवार के साथ जम्मू में रह रहा था. करीब चार माह पहले हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निराश्रय सेवा समिति निवासी आशु जम्मू आया था. इस दौरान वह उसकी 16 वर्षीय पुत्री माहीनूर को लेकर फरार हो गया था.

आरोपीआशु हापुड़ आकर थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में किराए के मकान में रहने लगा. 22 मार्च को उसने विवाद होने के बाद उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस को धोखा देने के लिए उसने पुत्री के आत्महत्या करने की सूचना दी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुत्री की गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई थी. थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में शनिवार शाम आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें-
"जो भी थोड़ा भरोसा था...": राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले-"...वह पहले..."
"BJP से लड़ने के लिए क्षेत्रीय दलों को कमान दे कांग्रेस" : CBI पूछताछ से निकलकर बोले तेजस्वी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur, UP Crime, Murder Of Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com