Jalandhar Lok Sabha Bypoll: जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को बड़े अंतर से हाराया. आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे.
पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस का सालों तक कब्जा रहा. आप के सुशील कुमार रिंकू जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीत गए हैं. इसी के साथ लोकसभा में पंजाब से फिर आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है. पहले भगवंत मान इकलौते सांसद थे. साल 1999 से जालंधर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था.
आज वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई है. कपूरथला रोड स्थित निदेशक भू-अभिलेख एवं स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर के कार्यालय में स्थापित मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का इस साल जनवरी में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिससे यह सीट रिक्त हुई थी. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच इस सीट पर मुकाबला चतुष्कोणीय है. दलित बहुल सीट पर चारों राजनीतिक दल एक दूसरे के साथ हाथ आजमाने के लिये मैदान में हैं. चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें चार महिलाएं हैं.
इस सीट पर कांग्रेस ने दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को टिकट दिया है जबकि ‘आप' ने कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू को मैदान में उतारा है. वहीं भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आए दलित सिख इंदर इकबाल सिंह अटवाल को टिकट दिया है.
अटवाल पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरनजीत सिंह अटवाल के पुत्र हैं. चरनजीत सिंह अटवाल भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं.
अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है. उसके प्रत्याशी को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन था.
पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव के दौरान 54.70 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. निर्वाचन कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अंतिम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई थी.
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 63.04 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसके सापेक्ष्य उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा .
आंकड़ों के मुताबिक, संसदीय क्षेत्र के 16,21,800 मतदाताओं में से सिर्फ 8,87,154 लोगों ने मतदान किया.
जालंधर लोकसभा सीट के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्र हैं. इसमें से शाहकोट में सबसे ज्यादा 58.23 फीसदी मतदान हुआ था. इसके बाद करतारपुर में 57.97 प्रतिशत, जालंधर पश्चिम में 56.49 फीसदी, नकोदर में 55.89 प्रतिशत, फिल्लौर में 55.81 फीसदी, जालंधर उत्तर में 54.43 प्रतिशत, आदमपुर में 54.02 फीसदी, जालंधर कैंट में 50.19 प्रतिशत और जालंधर सेंट्रल में 48.94 फीसदी वोट पड़े थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं