विज्ञापन

नेपाल में बालेन शाह की बंपर जीत के तीन फैक्टर

Balen Shah News: नेपाल में बालेन शाह की बड़ी जीत हुई है. इस युवा नेता के सामने नेपाली राजनीति के दिग्गज धाराशायी हो गए. नेपाल के युवाओं ने इस बार के चुनाव में दिल खोलकर बालेन शाह को वोट किया.

नेपाल में बालेन शाह की बंपर जीत के तीन फैक्टर
नेपाल के नए नायक बालेन शाह
  • नेपाल की राजनीति में पहली बार युवा नेता बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है
  • बालेन शाह 35 वर्ष के हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है
  • नेपाल में युवाओं ने इस बार के चुनाव में बालेन शाह के नेतृत्व पर भरोसा किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काठमांडू:

नेपाल की सियासत इतिहास की सबसे बड़ी करवट ले रही है. नेपाल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई नई नवेली पार्टी सरकार बनाने जा रही है और ये साफ हो गया है कि अब नेपाल में बालेन शाह के राज का जोरदार आगाज होने जा रहा है. नेपाल वो देश जहां दशकों से वही पुराने चेहरे, वही पुरानी पार्टियां सत्ता के शिखर पर काबिज थीं... लेकिन इस साल एक ऐसा मोड़ सामने आया जिसने पूरे नेपाल की सियासत की दिशा और दशा बदलकर रख दी है... एक सिंगर... इंजीनियर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह, जिनको पूरा नेपाल ‘बालेन' कहकर पुकारता है... उन्होंने नेपाल की सियासत में धमाकेदार डेब्यू करते हुए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को लैंडस्लाइड जीत की ओर ले गया.

नेपाल में पहली बार Gen-Z सरकार 

रैपर से नेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी लैंडस्लाइड जीत मिली है... Gen-Z के फेवरेट बालेन शाह की सुनामी के आगे केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN (UML) और पुष्प कमल दहल प्रचंड की नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी टिक नहीं सकी. बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के जीते हुए सांसदों में उत्साह है. उन्होंने साफ किया है कि बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. काठमांडू से जीत हासिल करने के बाद बालेन शाह की पार्टी RSP के गणेश प्रजुली ने NDTV से खास बातचीत में कहा है कि नेपाल ने इतिहास रच दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बालेन का सफरनामा

महज 35 साल के बालेन शाह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई नागपुर से पूरी की. और वो पढ़ाई के साथ साथ अपनी अलग पहचान रैपर के तौर पर बनाने में कामयाब रहे. बालेन शाह मई 2022 में जब पहली बार नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बने तो ये पूरे नेपाल के लिए चौंकाने वाला नतीजा था. बालेन शाह लोकप्रिय रैपर थे और जब उन्होंने काठमांडू के मेयर चुनाव में ख़ुद को उतारा तभी से उनका नाम चर्चा में आ गया. बालेन बचपन से संगीत प्रेमी थे और नेपाली टोपियों के शौकीन. इनकी पहचान स्ट्रक्चरल इंजीनियर, रैपर, एक्टर, म्यूजिक प्रॉड्यूसर, गीतकार और एक कवि की रही है.
 


 

बालेन की जीत के ये रहे कारण 

नेपाल की सियासत को करीब से जानने वाले विश्लेषकों का कहना है कि युवाओं और Gen-Z मतदाताओं का भारी समर्थन बालेन शाह की जीत का सबसे बड़ा आधार बना . जिसने दशकों से सत्ता में रहे पारंपरिक दलों की पकड़ को कमजोर कर दिया है. हालांकि ये नतीजे पहले ही तय हो चुके थे, क्योंकि जिस अंदाज में बालेन शाह ने चुनाव प्रचार में तमाम दिग्गज नेताओं के खिलाफ हुंकार भरी थी, उससे ये साफ हो गया था कि अब नेपाल में बालेन की सुनामी आने वाली है. उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में ये भी साफ कर दिया था कि नेपाल की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है और बालेन खुद नेपाल की सत्ता को संभालने के लिए भी तैयार हैं. बालेन शाह खुद नेपाल की सड़कों पर उतरे और अपने चुनाव चिन्ह घंटी के साथ प्रचार में ताल ठोकते नजर आए.

उम्मीदें भी बहुत 

नेपाल के इतिहास में 36 सालों के बाद किसी एक पार्टी को न सिर्फ पूर्ण बहुमत बल्कि प्रचंड बहुमत मिल चुका है. नेपाली अवाम को राजनीतिक स्थायित्व की उम्मीद है और बालेन शाह से युवाओं समेत पूरी जनता को भरपूर अपेक्षा भी है.

नेपाल में यूं हुआ चुनाव 

नेपाल में 2 तरीकों से सांसदों का चुनाव होता है. पहला है सीधा चुनाव. इसमें संसद की 275 में से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है. हर इलाके में लोग अपने उम्मीदवार को वोट देते हैं. जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही जीतता है. दूसरा है वोट % के आधार पर सीटें. बाकी बची 110 सीटें पार्टियों को मिले कुल वोट प्रतिशत के आधार पर मिलती हैं. इसमें वोटर किसी उम्मीदवार को नहीं बल्कि किसी पार्टी को वोट देती है. पूरे देश में पार्टी को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी हिसाब से उन्हें संसद में सीटें मिलती हैं. इन दोनों ही सिस्टम में बालेन शाह की सुनामी चली. बालेन शाह के पास भले ही जनता का भरपूर समर्थन है...लेकिन उनके सामने चुनौतियों का भी अंबार लगा है लेकिन जिस अंदाज में उन्हें बंपर वोट मिले हैं. उससे तो ये साफ हो गया है कि नेपाल की जनता का भरोसा जीतने में बालेन शाह कामयाब हो चुके हैं, लिहाजा अब उन्हें युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com