विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को यहां फलस्तीन के विदेश मंत्री डॉ रियाद अल-मलिकी से मुलाकात की और गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष पर ‘विस्तृत और व्यापक चर्चा' की. जयशंकर शुक्रवार से शुरू हुए दो-दिवसीय गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन के लिए युगांडा की राजधानी कम्पाला में हैं.
जयशंकर ने अल-मलिकी के साथ भेंटवार्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘आज दोपहर कम्पाला में फलस्तीनी विदेश मंत्री डॉ. रियाद अल-मलिकी से मिलकर अच्छा लगा. ...गाजा में चल रहे संघर्ष पर विस्तृत और व्यापक चर्चा हुई.''
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
Good to meet with Palestinian FM Dr. Riyad al-Maliki in Kampala this afternoon.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 20, 2024
Had a detailed and comprehensive discussion on the ongoing conflict in Gaza. Exchanged views on its humanitarian and political dimensions. Reiterated India's support for a two-state solution.… pic.twitter.com/9GJNzPqqfg
उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘ इसके (संघर्ष के) मानवीय और राजनीतिक आयामों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. (मैंने) द्विराष्ट्र समाधान के प्रति भारत का समर्थन दोहराया... संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की.''
यह बैठक जयशंकर द्वारा एनएएम शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में द्विराष्ट्र समाधान के प्रति भारत का समर्थन दोहराने के एक दिन बाद हुई है.
उन्होंने कहा था, “फिलहाल, गाजा में जारी संघर्ष स्पष्ट रूप से हमारे मस्तिष्क में सबसे पहले है. इस मानवीय संकट के लिए एक ऐसे स्थायी समाधान की आवश्यकता है, जो सर्वाधिक प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दे सके.''
इजराइल और हमास के नेतृत्व वाले गुटों के बीच संघर्ष में गाजा पट्टी के 24,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और प्रभावित लोगों को पानी, बिजली, भोजन और चिकित्सा सहायता के बिना दयनीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है.
दूसरी ओर, इजराइल में हमास के हमले में 1400 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इजराइल हमास द्वारा अब भी बंधक बनाकर रखे गये अपने 100 से अधिक लोगों की रिहाई पर जोर दे रहा है और गाजा पट्टी पर लगातार हमले जारी रखे हुए है.
ये भी पढ़ें- मंत्री आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों के खिलाफ जांच के दिए आदेश
ये भी पढ़ें- आबकारी घोटाला: अदालत ने संजय सिंह, मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं