दिल्ली की उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को सचिव (उच्च शिक्षा) को दिल्ली विश्वविद्यालय के सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों में कथित अनियमितताओं की जांच करने का निर्देश दिया. आतिशी ने कहा कि बड़े स्तर पर ‘‘प्रक्रियागत अनियमितताएं'' हुई हैं और कॉलेजों ने दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना 1,897 कर्मचारियों (939 शिक्षक और 958 गैर शैक्षणिक कर्मी) को नियुक्त किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘बड़े स्तर पर प्रक्रियागत अनियमितताएं सामने आई हैं. कॉलेजों ने दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना 1,897 कर्मचारियों (939 शिक्षक और 958 गैर शैक्षणिक कर्मियों) को नियुक्त किया, जो स्पष्ट रूप से स्थापित सरकारी प्रक्रियाओं और नियमों का उल्लंघन है.''
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
मंत्री ने कहा, ‘‘इन कॉलेजों को सरकारी खजाने से वित्त पोषित किया जाता है और इसलिए, धन के किसी भी दुरुपयोग के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.'' आतिशी ने कहा कि अनियमितताओं में सरकारी खजाने से सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करना भी शामिल है.
उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा और स्वच्छता कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के ठेके सामान्य वित्तीय और लेखा मानदंडों का पालन किए बिना निष्पादित किए गए.''
ये भी पढ़ें- आबकारी घोटाला: अदालत ने संजय सिंह, मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेशः विधानमंडल का सत्र दो फरवरी से होगा शुरू, अधिसूचना जारी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं