सोशल मीडिया के मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा को लेकर ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है.आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बाल संत अभिनव अरोड़ा को अपने मंच से नीचे उतरने के लिए कहा था. उनका वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. अब एक बार फिर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो एक मूर्ख बच्चा है.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से जब बच्चों द्वारा प्रवचन देने को लेकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. जब उनसे अभिनव अरोड़ा के बारे में पूछा गया तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि वो तो मूर्ख है. वो कहता है कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे. उसको तो शिष्टता से बात तक नहीं करनी आती. भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने तो वृंदावन में भी उसे बहुत डांटा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीते दिनों अभिनव अरोड़ा को मंच से उतारने वाला वीडियो हुआ था वायरल
आपको बता दें कि बीते जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में वह बाल संत अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतारे जाने की बात कहते दिख रहे हैं. दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए मंच पर आए थे और उन्होंने वहां आकर भगवान राम के नाम का नारा भी लगाया था. इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि इसे मंच से नीचे उतार दो, मेरी मर्यादा है.

अभिनव की छवि खराब करने की हो रही है कोशिश
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की टिप्पणी के बाद अब अभिनव अरोड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें लिखी जा रही हैं.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया ट्रोलिंग और टारगेट करने को लेकर अभिनव अरोड़ा की मां ने पुलिस में एक शिकायत भी दी है. इस शिकायत में अभिनव अरोड़ा की मां ने कहा है कि उस वीडियो के वायरल होने के बाद अब उसे धमकियां मिल रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं