विज्ञापन

अभिनव अरोड़ा की कार पर हुआ हमला, भीड़ ने तोड़ दिए शीशे, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

10 साल के फेमस इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले के दौरान कार में उनके परिजन भी मौजूद थे.

अभिनव अरोड़ा की कार पर हुआ हमला, भीड़ ने तोड़ दिए शीशे, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर हमले का वीडियो पोस्ट किया. यह हमला राजधानी दिल्ली में हुआ. भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार को घेर लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. अभिनव के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान उनका परिवार कार के अंदर था. वीडियो में खिड़कियों के शीशे टूटते हुए और अंदर से एक महिला के चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि यह हमला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ.

तीन आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार यह हमला दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुआ. हमले से पहले किसी बात पर कहासुनी हुई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन किया है. अभिनव अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार पर हुए हमले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया है.
 

परिवार के साथ थे अभिनव

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव अपनी कार में अपने परिवार के साथ सवार थे. तभी अचानक भीड़ ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. वीडियो में गाड़ी के पिछले और बगल के शीशे टूटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकि अंदर से अभिनव के परिवार की महिलाओं और बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं. 

बता दें कि अभिनव अरोड़ा पिछले काफी समय से विवादों और सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहे हैं. अक्टूबर 2024 में उनके परिवार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी. 

यह भी पढ़ें: बंगाल की लड़ाई मछली पर आई, ममता ने लगाया आरोप, PM मोदी ने बिहार का नाम लेकर किया पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhinav Arora, Abhinav Arora Age, Abhinav Arora Again Trolled, Abhinav Arora City, Abhinav Arora Controversies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com