दिल्ली की तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये की वसूली (200 Crore Extortion Case) के मामले में रोजाना नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस केस में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत चार्जशीट दाखिल की है. ईडी सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का भी जिक्र है. उनके महत्वपूर्ण बयान इसमें शामिल किए गए हैं. ईडी सूत्रों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज ने जनवरी 2021 से एक दूसरे से बात करना शुरू की थी.
सूत्रों के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के महंगे तोहफे भेजे थे. महंगे गिफ्ट में आभूषण, हीरे जड़ित आभूषण सेट, क्रॉकरी, चार फारसी बिल्लियां (एक बिल्ली की कीमत लगभग 9 लाख रुपये) और 52 लाख रुपये का एक घोड़ा भी शामिल था. सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के भाई-बहनों को भी मोटी रकम भेजी थी. ईडी ने जैकलीन के करीबी सहयोगियों और स्टाफ से भी पूछताछ की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वही, नोरा फतेही को सुकेश ने एक बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन गिफ्ट किया था. इसकी कीमत कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक थी. तिहाड़ जेल से 200 करोड़ वसूलने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दाखिल की गई ईडी चार्जशीट में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
सुकेश चंद्रशेखर जब जेल में था तो जैकलीन से मोबाइल फोन पर बात करता था. जब सुकेश जमानत पर बाहर आया तो उसने चेन्नई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की थी. उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज के लिए मुंबई से दिल्ली एक चार्टर्ड फ्लाइट भी बुक की. सुकेश और जैकलीन दोनों चेन्नई के एक होटल में रुके भी थे. सुकेश ने निजी जेट में हवाई यात्रा के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किए जब वह जमानत पर था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं