विज्ञापन

चेन्नई का इवेंट, सुकेश की पत्नी से मुलाकात... नोरा फतेही ने कोर्ट में सुनाया पूरा किस्सा

नोरा फतेही ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर मामले में बयान दर्ज कराया. एक्ट्रेस ने चेन्नई इवेंट, लीना पॉलोज से मुलाकात और कार गिफ्ट के ऑफर का पूरा किस्सा सुनाया.

चेन्नई का इवेंट, सुकेश की पत्नी से मुलाकात... नोरा फतेही ने कोर्ट में सुनाया पूरा किस्सा
नोरा फतेही ने कोर्ट में सुनाया पूरा किस्सा
NDTV

नई दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी के मामले में नोरा फतेही ने शुक्रवार को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया. नोरा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची थीं. नोरा फतेही ने दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुए एक इवेंट का जिक्र करते हुए बताया कि वहां उनकी मुलाकात लीना पॉलोज से हुई थी, जिन्होंने उन्हें एक कार गिफ्ट करने की पेशकश की थी. एक्ट्रेस ने कोर्ट में यह भी बताया कि इस दौरान उनकी फोन पर सुकेश चंद्रशेखर से बातचीत भी कराई गई थी. बयान के अनुसार, नोरा फतेही ने टी-सीरीज़ के साथ एम्प्लॉयमेंट वीज़ा पर भारत में हैं.

2020 में सुकेश की पत्नी से मिलीं नोरा

कोर्ट में नोरा फतेही ने चेन्नई के एक इवेंट का जिक्र किया और बताया कि दिसंबर 2020 में एक इवेंट में अपनी पूरी टीम के साथ चेन्नई पहुंची थी. इवेंट की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी एक्सीड एंटरटेनमेंट के पास थी. जिस समय वह इवेंट के लिए तैयार हो रही थीं, उसी समय उनके टीम मेंबर ने बताया कि सुकेश की पत्नी लीना उनसे मिलना चाहती हैं. कुछ देर बाद लीना पॉलोज 2 वीडियोग्रॉफर और व अन्य लोगों के साथ पहुंचीं.

पति से फोन पर लीना ने करवाई थी बात

IANS न्यूज एजेंसी के अनुसार, वह अपने साथ कुछ गिफ्ट भी लेकर आई थीं. एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कोर्ट में आगे बताया कि उस समय लीना ने खुद को नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन बताया. उस मुलाकात के दौरान लीना ने यह भी कहा कि उनतके पति उन्हें (नोरा) को हेलो कहना चाहते हैं. इसके बाद लीना ने अपने पति को फोन लगाया और स्पीकर पर बात कराई.

लीना ने नोरा को कार गिफ्ट करने की कही बात 

राउज एवेन्यू कोर्ट में नोरा ने बयान दिया कि फोन पर सुकेश ने उनसे कहा कि वह और उनका परिवार उनके बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने इवेंट में आने के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके साथ और इवेंट करने की इच्छा जताई. इसी बातचीत के दौरान लीना ने नोरा को एक कार गिफ्ट करने की बात कही. फोन पर मौजूद सुकेश ने भी अनुरोध किया कि वह इस कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लें.

30 नवंबर को फिर दर्ज कराएंगी बयान

नोरा ने बयान में बताया कि यह बातचीत खत्म होने के बाद वह अपनी टीम के साथ इवेंट के लिए निकल गईं. वहां वह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं और डांस कॉम्पिटिशन को जज किया. एक्ट्रेस ने कोर्ट में कहा कि इवेंट के दौरान उन्हें कुछ लिफाफे दिए गए थे. उनसे कहा गया था कि वह ये लिफाफे दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सौंप दें. कोर्ट में नोरा का बयान अभी पूरा नहीं हुआ है. अब आगे का बयान 30 नवंबर को दर्ज किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल का सामना करूंगी

'जैकलीन से जलती थी नोरा फतेही, छोड़ने की करती थी गुजारिश', ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर लिख एक्ट्रेस को दी धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi News, Nora Fatehi Sukesh Chandrashekhar, Delhi News, Rouse Avenue Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com