- जबलपुर बोट हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, 28 लोगों को बचाया गया
- हादसे की जगह पर रोते-बिलखते परजिनों की तस्वीर रुलाने वाली है
- राहत और बचाव कार्य जारी है, अभी कुछ और लोग फंसे हुए हैं
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों के बचने की उम्मीद कम होती जा रही है. इस बीच घटनास्थल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कलेजा चीरने वाला है. इस तस्वीर में एक बच्ची रोती हुए महिला के गले लगती दिख रही है. पास में ही खड़ा एक और शख्स की बेतरह रो रहा है. ये तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं.
कल शाम तक सबकुछ ठीक था. लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे क्रूज में सवार लोगों के परिजनों के सब्र का बांध टूट रहा है. रोते हुई बच्ची की तस्वीर सबको रुला रही है. अपनों के इंतजार में उसके सब्र का बांध टूट रहा है. और जब कुछ अनहोनी की आशंका होने लगी तो उसकी आंखों ने जवाब दे दिया और आंसुओं के सैलाब से उसका दुख बाहर आने लगा. ऐसे कई परिवार हैं जो इस हादसे में अपनी करीबी को गंवा चुके हैं. उनका हाल देख वहां मौजूद राहतकर्मी भी गमगीन हो जा रहे हैं.
#NDTVExclusive | 'हादसे की वजह केवल तूफान ही बताया गया है...': जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर बोले मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह#Jabalpur | @ranjanasingh95 | @Anurag_Dwary pic.twitter.com/ntmhiNWsTA
— NDTV India (@ndtvindia) May 1, 2026
इस बच्ची का भी कोई रिश्तेदार भी क्रूज में सवार रहा होगा. अब देरी के बाद बच्ची को अनहोनी की आशंका सता रही होगी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस बच्ची को देखकर नम हो गईं हैं.
जबलपुर में हुए इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है, 28 को बचाया गया है जबकि 4 से 5 लोग अभी भी लापता हैं. कई लोग अभी भी लापता हैं. घटनास्थल पर पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है. राज्य सरकार के मंत्री राकेश सिंह भी राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं. कल शाम में हुई इस घटना के बाद कई तस्वीरें और वीडियो झकझोर देने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं