विज्ञापन

मेरी आंखों के सामने पत्‍नी...जबलपुर क्रूज हादसे में ज‍िंदा बचे शख्‍स ने बताया उस खौफनाक पल क्‍या कुछ हुआ?

jabalpur bargi dam cruise accident: जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज डूबने के बाद लापता 10 लोगों में से सैयद रियाज हुसैन को जिंदा बचा लिया गया है. उन्होंने बताया कि किनारे पर फंसने और गर्दन पानी के ऊपर रहने से उनकी जान बची. हादसे के वक्त क्रूज पर 29 लोग सवार थे.

जबलपुर क्रूज हादसा: बरगी बांध से जिंदा बचकर लौटे सैयद हुसैन, बताया कैसे हुआ ये चमत्कार?
NDTV
  • जबलपुर के बरगी बांध पर 30 अप्रैल 2026 को तेज हवाओं के कारण क्रूज डूब गया था जिसमें करीब 29 लोग सवार थे
  • हादसे में 15 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकले जबकि चार मृतक मिले और कई यात्री अभी भी लापता हैं
  • सैयद रियाज हुसैन ने बताया कि वह दो घंटे पानी में फंसे रहे लेकिन बचाव दल ने उन्हें समय पर बचा लिया

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: बरगी बांध में शाम को हम जब क्रूज पर सवार हुए थे तब सब कुछ सामान्य था. मैं अपनी पत्नी, समधन और उनके नाती के साथ क्रूज की सवारी का आनंद ले रहा था. शुरुआत में सब ठीक था, फिर करीब सवा छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया. तेज अंधड़ चलने लगा. क्रूज असंतुलित होने लगा और देखते ही देखते क्रूज में पानी भर गया. वह डूबने लगा. उसमें करीब 25 से 30 लोग सवार थे. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ? पत्नी, समधन और उनका नाती पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो गए. मैं तो खुद को भी नहीं संभाल पा रहा था. चारों तरफ चीख-पुकार और तेज अंधड़ का शोर था. डूबता क्रूज और मदद की गुहार लगाते लोग थे.

कैसे हुआ वो 'चमत्कार'?

एक बारगी तो मैं भी पानी में डूबने लगा था. उस वक्त लगा कि अब जान चली जाएगी, मगर उसके बाद जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं था. पानी में डूबते हुए मुझे याद भी नहीं कि मैं कब बांध की एक ऐसी जगह पहुंच गया, जहां मेरी गर्दन कुछ इस तरह से फंस गई कि गर्दन पानी के बाहर और पूरा शरीर पानी के अंदर था. मुझे सांस आती रही. करीब दो घंटे मैं वहां फंसा रहा. बांध के पानी में लोगों के शव नजर आ रहे थे. गनीमत यह रही कि मेरी सांसों की डोर टूटने से पहले ही बचाव दलों की नजर मुझ पर पड़ गई और मैं बचा लिया गया, मगर पत्नी, समधन और नाती अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है. 

एनडीटीवी से साझा किया दर्द

एनडीटीवी से बातचीत में सैयद रियाज हुसैन ने बताया कि सामने मौत नजर आ रही थी, मगर मैंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को बचाने की कोशिश की. सैयद रियाज हुसैन जबलपुर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले हैं. वह परिवार के साथ क्रूज की सवारी का आनंद लेने गए थे. सैयद तो बच गए, मगर उनके परिजन अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है. 

jabalpur bargi dam cruise accident syed riyaz hussain saved

jabalpur bargi dam cruise accident: बरगी बांध हादसे के बाद बार‍िश ने बचाव कार्यों में बाधा डाली.                               Photo Credit: NDTV

बरगी बांध हादसा 2026

उल्लेखनीय है कि जबलपुर में नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध में खमरिया टापू के पास 30 अप्रैल 2026 को क्रूज हादसा हुआ है. क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे. तेज हवाओं की वजह से बरगी बांध की पानी की लहरों में फंसकर क्रूज असंतुलित होकर डूबने लगा तो 15 लोग हिम्मत करके तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि जिला प्रशासन ने चार के शव बरामद कर लिए थे. शेष की तलाश की जा रही थी, उन्हीं में से एक सैयद रियाज हुसैन जिंदा बच गए हैं. अभी रात को भी रेस्‍क्‍यू जारी है. एसडीआरएफ टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है.   

jabalpur bargi dam cruise accident

jabalpur bargi dam cruise accident: बरगी बांध के पानी में 9 लोग अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश में जुटी टीम. Photo Credit: NDTV

कंट्रोल रूम स्थापित

बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के ल‍िए जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0761-2624355 है. कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रात भर चालू रहेगा. कंट्रोल रूम से संपर्क कर कोई भी व्यक्ति घटना में मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकेगा. 


यह भी पढ़ें- जबलपुर क्रूज हादसा: मौत से जंग जारी! रोशनी के घेरे में 10 जिंदगियों की तलाश, रेस्क्यू ने पकड़ी और रफ्तार 
यह भी पढ़ें- जबलपुर बरगी बांध हादसा: चीखों में बदल गई मस्ती... चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- बरगी बांध क्‍या है? 29 यात्र‍ियों से भरा क्रूज डूबा, 4 के शव मिले, कई यात्री अभी भी लापता, रेस्‍क्‍यू जारी 
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 4 की मौत, 29 लोग थे सवार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident, Bargi Dam Boat Sinking, Syed Riyaz Hussain Survivor, Jabalpur News Live, Bargi Dam Rescue Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com