देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) हो रही है, जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोमवार की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई. मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. विभाग के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने के आसार हैं. शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं भारी बारिश का सिलसिला दिल्ली में 11 अगस्त से शुरू हो सकता है.
नौ अगस्त तक भारी बारिश होगी
एक ओर राजधानी दिल्ली बारिश के लिए तरस रही है, वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने कहा है कि पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में 9 अगस्त तक भारी बारिश होगी. इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में स्थानों पर तीव्र बारिश होने की संभावना है. यहां पर भी अलर्ट जारी किया गया है. तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में 9 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार हैं इसलिए यहां पहले से ही Orange अलर्ट जारी किया गया है. वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पर चेतावनी जारी की गई है.
देश के अन्य हिस्सों में ऐसा रहेगा मौसम
पांच दिन तक भारी बारिश के चेतावनी जबकि गुजरात में अगले पांच दिन तक भारी बारिश के चेतावनी जारी की है, तो वहीं यूपी में भी आज जमकर बारिश हो सकती है, बिहार, झारखंड में आज और कल भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है. तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है.
ये भी पढ़ें:
- पांच बड़े कारण जिसकी वजह से आमने-सामने हैं बीजेपी और नीतीश कुमार
- दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी पहुंचा, कोरोना के 2423 नए मामले सामने आए
- CWG में अधिकारी के हाथ में तिरंगे पर लगी तेलंगाना CM KCR की तस्वीर से उठा बड़ा विवाद
VIDEO: बाटला हाउस से संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार, छात्र के परिवार ने NIA के आरोपों को किया खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं