विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा UP समेत दिल्ली-NCR का मौसम? देखें कहां होगी बारिश और बर्फबारी

15 February Weather Update: आने वाले दिनों में यूपी, बिहार के मौसम का मिजाज भी बदला-बदला सा दिखेगा. हालांकि 15 फरवरी को आसमान साफ रहेगा , इस दौरान धूप भी निकलेगी. लेकिन 17-18 फरवरी को सावधान रहने की जरूरत है.

महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा UP समेत दिल्ली-NCR का मौसम? देखें कहां होगी बारिश और बर्फबारी
कैसा रहेगा आज का मौसम.
  • फरवरी में दिल्ली, यूपी और बिहार में तापमान मार्च-अप्रैल जैसा गर्म और धूपदार महसूस हो रहा है
  • 15 फरवरी को शिवरात्रि के बाद उत्तर भारत में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होकर बारिश ला सकता है
  • दिल्ली-एनसीआर में 17 से 18 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश का मौसम बदल सा गया है. दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार तक फरवरी में गर्मी जैसा महसूस हो रहा है. आधी फरवरी बीती है और चिलचिलाती धूप से तपन महसूस की जा रही है. जिसकी वजह से फरवरी का महीना मार्च-अप्रैल जैसा लगने लगा है. लेकिन 15 फरवरी को शिवरात्रि से मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है. IMD के पू्र्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने को है, जिसकी वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश देखने को मिल सकती है. दूसरी तरफ दक्षिण भारत में एक नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मौसम पर देखा जा रहा है. केरल और तमिलनाडु  में बारिश हो रही है. शिवरात्रि पर कैसा रहेगा देशभर में मौसम, जानें.

ये भी पढ़ें- गर्मी के बीच मौसम पलटेगा! महाशिवरात्रि के बाद इन इलाकों में बारिश के आसार, पढ़ें दिल्ली NCR का वेदर अपडेट

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौससम ने एक बार फिर से करवट ली है. तेज हवाएं चल रही हैं. 17 और 18 फरवरी को बादल छाये  रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने 15 से 20 फरवरी तक के लिए पू्र्वानुमान जारी कर दिया है. बादलों की आवाजाही जारी करेगी. हल्की बारिश से प्रदूषण में भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि महाशिवरात्रि के मौके पर मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी.

कैसा रहेगा यूपी, बिहार का मौसम?

आने वाले दिनों में यूपी, बिहार के मौसम का मिजाज भी बदला-बदला सा दिखेगा. हालांकि 15 फरवरी को आसमान साफ रहेगा , इस दौरान धूप भी निकलेगी. लेकिन 17-18 फरवरी को सावधान रहने की जरूरत है. IMD ने पूरे यूपी में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. बिहार में भी गर्मी अभी नहीं आएगी हल्की ठंडक महसूस की जाती रहेगी, बिहार के कुछ जिलों मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीवान,सारण, भोजपुर समेत अन्य जगहों पर आज सुबह के समय कोहरा देखा जा सकता है.

कैसा रहेगा उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम?

उत्तराखंड और हिमाचल में महाशिवरात्रि के मौके पर बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. IMD के अनुमान के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल और टिहरी में बारिश हो सकती है. वहीं बात अगर हिमाचल की करें तो यहांका मौसम भी बदल सकता है.  कांगड़ा,शिमला, सोलन, चंबा, मंडी और हमीरपुर में बारिश हो सकती है.

कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम?

 पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा. 18 फरवरी तक रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी के आसार मौसम विभाग ने जताया है. 20 फरवरी तक चिल्लई खुर्द जारी है, जिसकी वजह से मौसम की आंख मिचौली देखने को मिलेगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com