इजरायल-हमास युद्ध के बीच भारत ने इजरायल में फंसे अपने नागरिकों की वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय (Operation Ajay) शुरू किया है. इसके तहत आज इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट से चलकर पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जिसमें 212 भारतीय स्वदेश लौटे हैं. आईटी मंत्री राजीव चन्द्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने ऑपरेशन अजय को लेकर NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारे जो भी छात्र इजराइल में हैं और भारत लौटना चाहते हैं, सरकार उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.
फंसे भारतीय के लिए भारत हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा: आईटी मंत्री
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा है कि जो भी भारतवासी मुश्किल में फंसे हैं, भारत हमेशा उनके लिए, उनके साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने आज सुबह हमारे करीब 220 लोग इजरायल से वापस आए हैं. वह बहुत खुश थे और एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दे रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"यह ऑपरेशन तब तक चलेगा जब तक हर भारतीय की वतन वापसी न हो जाए"
इसके आगे उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने तय किया है कि जो भी भारतवासी मुश्किल में है देश और देश की सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी. यह ऑपरेशन तब तक चलेगा जब तक हर भारतीय नागरिक जो भारत आना चाहता है उनकी वतन वापसी न हो जाए."
राजीव चन्द्रशेखर ने इजरायल से वापस आए भारतीयों का किया स्वागत
बता दें कि केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने युद्ध ग्रसित इजरायल से वापस आए भारतीयों का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसी भी भारतीय को कभी पीछे नहीं छोड़ेगी." हमारी सरकार, हमारे प्रधान मंत्री, उनकी रक्षा करने और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए दृढ़ हैं. उन्होंने कहा, हम इसे संभव बनाने के लिए हमारे बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रूप से घर वापस लाने और उनके प्रियजनों के पास वापस लाने के लिए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, मंत्रालय की टीम और एयर इंडिया की इस उड़ान के चालक दल के आभारी हैं."
इजरायल में फंसे 18 हजार के करीब भारतीय
अनुमान के अनुसार, 18 हजार के करीब भारतीय इजरायल में फंसे हैं, जिन्हें जल्द भारत वापस लाने में भारत सरकार जुटी हुई है. सरकार इजरायल में फंसे अन्य भारतीय को वापस लाने के लिए और अधिक उड़ानें चलाएगी.जानकारी के मुताबुक, इजरायल में फंसे 6,000 से अधिक भरतीयों ने घर वापसी के लिए भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन कराया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं