- दुनिया भर में कोरोना वायरस का खौफ
- हाथ मिलाने के बदले करें नमस्ते- बेंजामिन नेतन्याहू
- बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय तरीका अपनाने की अपील की
दुनिया भर में करोना वायरस का कहर देखा जा रहा है. चीन में इससे मरने वालों की संख्या 3000 के आंकड़ों को पार कर गयी है. इससे बचाव को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आ रही है. भारत में इससे संक्रमित होने वालों लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. देश में अब तक कोरोना वायरस से 28 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इनमें 16 विदेशी और 12 भारतीय शामिल हैं. इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अपने देश के लोगों से अभिवादन के लिए भारत के तरीके 'नमस्ते' को अपनाने की बात कही है.
Prime Minister of Israel Benjamin Netanyahu @netanyahu encourages Israelis to adopt the Indian way of greeting #Namaste at a press conference to mitigate the spread of #coronavirus pic.twitter.com/gtSKzBDjl4
— India in Israel (@indemtel) March 4, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि बेंजामिन नेतन्याहू का भारत प्रेम कई बार देखा गया है दिवाली के अवसर पर उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया था और लिखा था- 'इज़राइल के लोगों की ओर से, मैं अपने प्यारे दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं. रोशनी के इस चमकदार त्योहार से आपको खुशी और समृद्धि मिले. हमें बेहद ख़ुशी होगी अगर आप इस ट्वीट का उत्तर, उस शहर के नाम से दें जहां आप यह त्योहार मना रहे हैं.'
नेतन्याहू फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) को विश भी किया था. इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हिन्दी फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...' की लाइन को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा था कि 'मैं भगवान से कामना करता हूं कि हमारी दोस्ती नई ऊंचाइयां छूए.
VIDEO: पक्ष-विपक्ष: कोरोना वायरस से कितना डरने और कितना सतर्क रहने की जरूरत ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं