- इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पायलट स्मित मच्छार एक हीरो के तौर पर तारीफ की है.
- स्मित मच्छार ने हवा में इमरजेंसी के दौरान साहसी कदम उठाते हुए 180 से ज्यादा लोगों की जान बचाई.
- यह घटना 30 सितंबर को Flydubai की एक फ्लाइट में हुई थी.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने Flydubai के कैप्टन से कॉकपिट के अंदर 30 सितंबर को हुई घटना के बारे में बात करने के बाद इनविटेशन दिया है. नेतन्याहू ने स्मित मच्छार की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ की. मच्छार पर Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में उनके ओमान के को-पायलट ने हमला कर दिया था. यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी. शनिवार को हुई फोन पर बातचीत के दौरान, नेतन्याहू ने स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया. नेतन्याहू ने कहा, "मैं आपको और मेरे प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं. आप भारत और इजरायल के बहादुर लोगों के असली हीरो हैं और आप पूरी दुनिया के हीरो हैं. मैं आपके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं."
मच्छार ने नेतन्याहू को बताया कि फ्लाइट सामान्य रूप से चल रही थी, तभी को-पायलट ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हाथापाई के दौरान विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा और हाईजैकिंग का सिग्नल भेजे जाने से पहले दो मिनट के अंदर करीब 16 हजार फीट नीचे आ गया.
मच्छार ने बताया कि हमलावर को रोकने की कोशिश के दौरान शुरुआती वार के बाद उनकी नजर बहुत धुंधली हो गई थी.
कैप्टन मच्छार ने कहा, "मैंने उसे रोकने की कोशिश तो की, लेकिन उसके शुरुआती हमले की वजह से मुझे लगभग कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. सब कुछ धुंधला हो गया था. और उस वक्त मुझे अगला एहसास यह हुआ कि विमान तेजी से नीचे जा रहा था."
यह भी पढ़ें | फ्लाईदुबई प्लेन में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट हम्ममी कौन है?
नेतन्याहू ने की पायलट और यात्रियों की तारीफ
नेतन्याहू ने कहा, "मैंने इजरायली यात्रियों से सुना कि उसके बाद क्या हुआ. आप एक महान हीरो हैं, आपके साथ भी हीरो थे और आपने मुश्किल हालात को संभाला. आपने बहुत से लोगों की जान बचाई. मुझे लगता है कि आपने इससे भी बड़ी चीज़ बचाई. आपने दुनिया को यह एहसास दिलाया कि एक बहादुर पायलट और बहादुर यात्री इस बुराई का सामना कर सकते हैं, चाहे वह कितनी भी खतरनाक या हिंसक क्यों न हो. दुनिया भर में इसकी सही मायने में तारीफ हो रही है. आप इजरायल के हीरो हैं. आप भारत के हीरो हैं. आप पूरी दुनिया के हीरो हैं और मैं आपको बता सकता हूं कि यहां के लोग बाहें फैलाकर आपका स्वागत करेंगे."
Prime Minister Benjamin Netanyahu in a conversation with the Indian pilot from the flight from Dubai, Captain Smit Machchhar: "You are a hero for Israel, India, and the entire world. I invite Prime Minister @NarendraModi and you to light a flame on Israeli Independence Day." 🇮🇱🇮🇳 During the emotional conversation that took place this evening, the Prime Minister asked Captain Machchhar how it all started, and Machchhar revealed new details about the terrifying moments in the cockpit.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 3, 2026
30 सितंबर को हुई थी घटना
यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी. ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्ममी ने कॉकपिट के अंदर कैप्टन मच्छार को चाकू मारकर घायल कर दिया और विमान को गिराने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें | 'कॉकपिट में नमाज फिर पीछे से किया तेज वार', स्मित मच्छार ने नेतन्याहू को बताई फ्लाईदुबई फ्लाइट की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं