विज्ञापन

IAS-IPS Love Story: जब सीनियर महिला IPS अफसर पर दिल हार बैठे जूनियर IAS, उम्र की दीवार तोड़ ऐसे बनी बात

IAS IPS Marriage Photos : आज यह आईएएस-आईपीएस जोड़ी न सिर्फ अपने काम, बल्कि अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग और प्रेरणादायक लव स्टोरी के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की जाती है.

IAS-IPS Love Story: जब सीनियर महिला IPS अफसर पर दिल हार बैठे जूनियर IAS, उम्र की दीवार तोड़ ऐसे बनी बात
इसके बाद, 14 फरवरी 2020 यानी वैलेंटाइन डे के खास मौके पर दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

IAS-IPS Love Story: देश की सबसे कठिन यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर अफसर बनना हर युवा का सपना होता है. इस सफर में कई लोग न सिर्फ अपना करियर बनाते हैं, बल्कि उन्हें अपना लाइफ पार्टनर भी मिल जाता है. ऐसी ही एक बेहद दिलचस्प और खूबसूरत प्रेम कहानी है IAS तुषार सिंगला और IPS नवजोत सिमी की, जिसने समाज की पुरानी रूढ़ियों और उम्र के फासले को पीछे छोड़ते हुए प्यार की एक नई मिसाल कायम की है.

कोचिंग से शुरू हुआ था सफर

इन दोनों की लव स्टोरी कोचिंग सेंटर से शुरू हुई थी. दरअसल, जब दोनों पंजाब के रहने वाले तुषार और नवजोत दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे तभी दोनों के बीच दोस्ती हुई. चूंकि दोनों एक ही राज्य से थे, इसलिए बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया और मुलाकातें भी बढ़ने लगीं. धीरे-धीरे यह गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई.

पटना की डेट्स और हावड़ा में शादी

सिविल सर्विसेज क्लियर करने के बाद दोनों अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग हो गई. नवजोत सिमी को बिहार कैडर मिला, जबकि तुषार सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर. हालांकि, दूरियां उनके प्यार को कम नहीं कर सकीं. बिहार की राजधानी पटना के एक रेस्टोरेंट में दोनों पहली बार डेट पर गए थे, जहां उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ.

इसके बाद, 14 फरवरी 2020 यानी वैलेंटाइन डे के खास मौके पर दोनों ने शादी करने का फैसला किया. तुषार उस समय पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तैनात थे, इसलिए नवजोत वहीं पहुंचीं और दोनों ने सादगी से कोर्ट मैरिज कर ली.

जब उम्र का फासला बना मिसाल

इस शादी की सबसे खास बात यह थी कि IPS नवजोत सिमी, अपने पति IAS तुषार सिंगला से उम्र में करीब ढाई साल बड़ी हैं. हमारे समाज में आमतौर पर पति की उम्र पत्नी से बड़ी होती है, लेकिन इस कपल ने साबित कर दिया कि अगर आपसी समझ और सम्मान हो, तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता.

डेंटिस्ट से IPS बनीं नवजोत सिमी

पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली नवजोत सिमी ने पहले लुधियाना से बीडीएस (BDS) की पढ़ाई की और डॉक्टर बनीं. लेकिन उनका सपना कुछ और था. उन्होंने डॉक्टरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी की और साल 2017 में 735वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं.

आईआईटी से आईएएस तक तुषार सिंगला

वहीं, तुषार सिंगला ने आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की थी. इसके बाद उन्होंने जेएनयू (JNU) से पढ़ाई की. साल 2014 में अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 86वीं रैंक हासिल की और आईएएस अफसर बने.

यह भी पढ़ें- IAS Couple Story: 2 बार फेल हुए, तीसरे चांस में मारी बाजी, फिर ट्रेनिंग के दौरान दिल दे बैठे ये दो IAS अफसर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com