विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2011

पंजाब में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

फजिल्का: पंजाब सीमा से भारत में घुसने का प्रयास कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार को मार गिराया। बीएसएफ के मुताबिक मारे गए दोनों घुसपैठियों के पास से एक पिस्टल और गोला बारूद बरामद किया गया। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (पंजाब सीमा) पंकज ने बताया, "हमारे अधिकारियों ने शुक्रवार तड़के गात्ती बासोके सीमा चौकी के पास कुछ गतिविधियां देखीं। हमने पहले उन्हें ललकारा और समर्पण करने के लिए कहा।" उन्होंने बताया, "लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर हमें उन पर गोलियां चलानी पड़ीं। दोनों पाकिस्तानी घुसपैठिए थे।" उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब, पाकिस्तानी, घुसपैठिए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com