हिंदी ही नहीं इंडिया में पाकिस्तानी ड्रामा देखने और पसंद करने वालों की भी अच्छी खासी तादात है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जितना लोग इंग्लिश, कोरियन, हिंदी और तमिल शो देखना पसंद करते हैं उतनी ही TRP पाकिस्तानी शोज़ की भी है. उनमें से कुछ पाकिस्तानी ड्रामा ऐसे हैं जिन्होंने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया है. इनमें से कुछ तो अपनी स्टोरी लाइन की वजह से पसंद किए जाते हैं तो कुछ विवादों में घिरे हुए रहने के लोगों की जुबां पर रहते हैं. कई पाकिस्तानी शोज ऐसे भी हैं जिन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी के नए आयाम रच दिए. किसी पर कॉपीराइट का आरोप लगा तो किसी शो ने दर्शकों की खूब आलोचनाओं का सामना किया. आइए हम आपको बताते हैं पाकिस्तान के ऐसे पांच कंट्रोवर्शियल शो के बारे में.
शुरुआत से कॉन्ट्रोवर्सी में रहा तेरे बिन
तेरे बिन नाम का पाकिस्तानी शो शुरुआत से ही कॉन्ट्रोवर्सी में रहा है. इस शो पर ज़ी म्यूजिक कंपनी ने कॉपीराइट का आरोप लगाया था, जिसमें कहा गया था कि तेरे बिन शो का टाइटल ट्रैक फिल्म शादी में जरूर आना के सॉन्ग मेरा इंतकाम देखेगी से चुराया गया है. बता दें कि यह शो दिसंबर 2022 में ऑन एयर हुआ था, जिसमें मीराब नाम की खूबसूरत सी यंग गर्ल अपने करियर को लेकर बहुत जुनूनी होती है और हायर स्टडी के लिए बाहर जाना चाहती हैं. यह कहानी इस लड़की के इर्द-गिर्द ही घूमती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन शो ने भी खूब कंट्रोवर्सी क्रिएट की
सिर्फ तेरे बिन ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई शो ने खूब कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट की है, जिसमें जियो टीवी पर आने वाला शो दरार भी है. इसमें एक लड़की चालाकी और लालच से पैसा हड़पने के लिए लोगों को अपने प्यार के जाल में फंसाती हैं.
मुश्किल
पाकिस्तानी शो मुश्किल ड्रामा में शादी और अवैध संबंध को दिखाया गया है, जिसमें एक लड़की एक्स ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसी के भाई से शादी कर लेती है.
इस शो ने भी बटोरी खूब कॉन्ट्रोवर्सी
कैसी तेरी खुदगर्जी एक और ऐसा पाकिस्तानी कंट्रोवर्शियल शो है, जिसमें स्वार्थी प्रेम और बदले की भावना को दिखाया गया है. इसमें शमशेर नाम का विलेन एक लड़की से प्यार करने लगता है और उसे पाने के लिए सभी हथकंडे अपनाता है.
हब्स
हब्स एक ऐसा कंट्रोवर्शियल शो है जो कॉन्ट्रैक्ट मैरिज पर बना हुआ है, जिसमें अपना मकसद पूरा करने के लिए एक शादी से समझौता किया जाता है और जब यह मकसद पूरा हो जाता है, तो इस शादी को तोड़ दिया जाता है.
Ali Fazal और Richa Chadha नए प्रोजेक्ट्स पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं