इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) का अमानवीय चेहरा सामने आया है. नगरनिगम के कुछ कर्मचारी कुछ दिनों पहले कुछ कमजोर, असहाय, बेसहारा, बुजुर्गों को सड़क पर छोड़ते नजर आए थे. वीडियो वायरल हुआ तो कार्रवाई हुई लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या 'प्यादों' पर कार्रवाई करके 'प्यारों' को बचा लिया गया. वहीं एक बहन अपने बुजुर्ग भाई को ढूंढते हुए पुलिस और निगम दफ्तर के चक्कर लगा रही है. 60 साल के बुजुर्ग प्रदीप पंवार इंदौर की ब्रह्मबाग कॉलोनी में बहन के साथ रहते थे. कुछ दिनों पहले गायब हो गए, प्रदीप बेसहारा बुजुर्गों की गाड़ी में दिखे जिसमें नगर निगम के कर्मचारी, बेसहारा बुजुर्गों को शहर से छोड़ने आए थे. बाद में वे सबको वापस ले आए लेकिन प्रदीप लापता हैं.
इंदौर: बेसहारा बुजुर्गों के साथ अमानवीय बर्ताव से लगा दाग, DM बोले- भगवान से माफी मांगी
सेवानिवृत्त शिक्षक बहन अपने भाई को ढूंढने में मदद के लिये कभी नगर निगम दफ्तर जा रही हैं, कभी पुलिस स्टेशन लेकिन कोई मदद नहीं मिल पा रही. प्रदीप की बहन कहती हैं, 'सदर बाजार पुलिस स्टेशन से नगर निगम भेजा गया.. तब से ढूंढ रहे हैं...बहुत अमानवीय व्यवहार है..हमारा व्यक्ति कहीं चला गया तो वो कौन लाकर देगा.'
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
@ChouhanShivraj आपने संज्ञान लिया तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई, सेवानिवृत्त ये बहन अपने भाई को ढूंढ रही हैं जिन्हें निगमकर्मी छोड़ आए थे, वो चल नहीं सकते, याद भी नहीं है इधर बहन को कभी पुलिस स्टेशन, कभी निगम के चक्कर लगा रही हैं कोई मदद नहीं @ndtvindia @ndtv @INCMP pic.twitter.com/RKWVFpxOSp
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 10, 2021
इधर नगर निगम ने गाड़ी में मौजूद छह दैनिक वेतनभोगियों और निलंबित उपायुक्त प्रतापसिंह सोलंकी को ही जिम्मेदार माना. लापता लोगों के संबंध में केवल इतना कहा कि कार्रवाई पुलिस करेगी. इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने कहा-जांच कमेटी ने सबके बयान लिये और जांच रिपोर्ट बनाई जिसमें उपायुक्त रैन बसेरा की लापरवाही पाई गई. जब नगरनिगम कमिश्नर से लापता लोगों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इसमें कई बातें सामने आ रही हैं, ये आपराधिक मामला है इसमें कार्रवाई पुलिस करेगी निगम का कोई रोल नहीं है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं