प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. इंसान को किसी भी उम्र में प्यार हो सकता है. कई लोगों को बढ़ती उम्र में प्यार हो जाता है. महिलाओं के साथ अक्सर ऐसा होता है. 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं की लाइफ में कई बदलाव होने लगते हैं. कुछ रिपोर्ट, सर्वे और एक्सपर्ट के मुताबिक, 40 साल की उम्र में या इसके बाद महिलाएं भावनात्मक जुड़ाव, अपनापन और साथी के साथ अच्छे समय को पहले से ज्यादा महत्व देने लगती हैं, जिससे उनके भीतर रोमांटिक भावनाएं और गहरी हो सकती हैं.
क्या कहता है सर्वे
YouGov के साथ मिलकर किए गए एशले मैडिसन के सर्वे के मुताबिक, 45% महिलाओं का मानना है कि उनका सबसे बेहतरीन समय 40 साल की उम्र या उसके बाद शुरू होता है. सर्वे के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ जिंदगी में कई तरह के अनुभव होता हैं. कई महिलाएं नौकरी, शादी, बच्चे, परिवार और रिश्तों की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर अपनी जरूरतों को पीछे छोड़ देती हैं, लेकिन 40 के आसपास कई महिलाओं को अपनी पसंद और जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है. ऐसे में वे समझने लगती हैं कि उन्हें रिश्ते में क्या चाहिए और क्या नहीं.
पेरिमेनोपॉज
रिलेशनशिप एक्सपर्ट टिफनी एलिस येल्वर्टन के अनुसार, 40 साल की उम्र में महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव होता है. जिससे लिबिडो पर काफी असर पड़ सकता है. 40 साल के आसपास कई महिलाओं का पेरिमेनोपॉज शुरू होता है, जिसमें हमारे हार्मोन लेवल अलग-अलग समय पर कम और ज्यादा होते हैं. एस्ट्रोजन कम होने लगता है और अगर टेस्टोस्टेरोन स्थिर रहता है, तो ऐसा लगता है जैसे टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट मिल गया हो. पेरिमेनोपॉज के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव से शारीरिक और भावनात्मक रूप से साफ बदलाव आ सकते हैं. इसके चलते भी कुछ महिलाएं 40 के आसपास ज्यादा रोमांटिक हो जाती है.
हार्मोनल बदलाव
40 साल के आसपास कई महिलाएं खुद को जिम्मेदारियों से फ्री महसूस करने लगती हैं, क्योंकि इस उम्र में बच्चे बड़े हो जाते हैं और महिलाओं के लिए उनके पास खुद के लिए काफी समय होता है. ऐसे में महिलाओं को फिर से अपने लिए जीने की इच्छा होती है. इस उम्र में वो फिर से उसी तरह रोमांटिक हो जाते हैं जैसे शादी के शुरुआती दिनों में थे. आजकल कई कपल फिर से हनीमून पर जाने का प्लान बनाते हैं. एक दूसरे के साथ समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें:- क्या आपका पार्टनर जिद्दी है, आपकी बात नहीं सुनता? सुधा मूर्ति ने बताया कैसे करें हैंडल
यह भी पढ़ें:- 'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं