विज्ञापन

भारतीय जहाज 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर 15 हजार टन LPG लेकर पहुंचा मुंबई

भारतीय जहाज 'ग्रीन आशा' 15400 टन एलपीजी लेकर मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण पहुंच गया है. ग्रीन आशा जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा, जो युद्ध के बाद पहला ऐसा पोत है.

भारतीय जहाज 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर 15 हजार टन LPG लेकर पहुंचा मुंबई
  • भारतीय तेल वाहक जहाज ग्रीन आशा 15 हजार टन LPG लेकर मुंबई पहुंचा है जो ऊर्जा संकट के दौरान महत्वपूर्ण है
  • ग्रीन आशा जहाज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई तक अपनी यात्रा पूरी की है
  • ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच दो सप्ताह के लिए सीजफायर की घोषणा हुई है जिससे तनाव कम हुआ है

ईरान युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच भारतीय तेल वाहक जहाज 'ग्रीन आशा' मुंबई पहुंच गया है. ग्रीन आशा जहाज 15 हजार टन एलपीजी (LPG) लेकर मुंबई पहुंचा है. भारत का ये जहाज स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर मुंबई आया है. बता दें कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच 2 हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया गया है. होर्मुज स्‍ट्रेट को भी खोलने का ऐलान ईरान की ओर से कर दिया गया है. ऐसे में कई और जहाज भी इस बीच भारत आ सकते हैं. 

आशा ग्रीन जहाज 15,400 टन एलपीजी के साथ नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण (जेएनपीए) पहुंच गया है. जेएनपीए ने बताया, "भारतीय ध्वज वाले एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' का आज स्वागत किया. इस पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया और बीपीसीएल-आईओसीएल द्वारा संचालित जेएनपीए के 'लिक्विड बर्थ' पर लंगर डाला."

ये भी पढ़ें :- लेबनान पर इजरायली बमबारी से भड़का ईरान, होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद

आशा ग्रीन का आना इसलिए भी अहम है, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर जेएनपीए पहुंचने वाला यह पहला ऐसा पोत है. पोत 15,400 टन एलपीजी लेकर पहुंचा. अथॉरिटी ने कहा, "पोत, उस पर लदा माल और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. यह आगमन जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भी समुद्री संचालन की दक्षता को दर्शाता है और देश के लिए आवश्यक एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करता है."

ये भी पढ़ें :- टूट जाएगा सीजफायर? व्हाइट हाउस ने कहा- ईरान के 10 पॉइंट के प्रस्ताव को ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंक दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Green, LPG, Strait Of Hormus, Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com