विज्ञापन

वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों को माता-पिता और पत्नी सहित ट्रेनों के AC कोच में यात्रा आजीवन फ्री

भारत सरकार ने सेना, नौ सेना और वायु सेना के वीरता पदक विजेताओं को बड़ी राहत देते हुए उन्हें तथा उनके परिवार के पात्र सदस्यों को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है. यह सुविधा फर्स्ट क्लास, 2AC और एसी चेयर कार में एक सहयोगी के साथ लागू होगी.

वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों को माता-पिता और पत्नी सहित ट्रेनों के AC कोच में यात्रा आजीवन फ्री
  • भारत सरकार ने सेना, नौ सेना और वायु सेना के वीरता पदक विजेताओं को आजीवन मुफ्त रेलवे यात्रा की सुविधा दी है.
  • पदक विजेता और उनका एक सहयोगी फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी और एसी चेयर कार में बिना शुल्क यात्रा कर सकेंगे.
  • यह सुविधा केवल पदक विजेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि उनके जीवनसाथी और शहीद सैनिकों के परिवार को भी मिलेगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत सरकार ने सशस्त्र बलों के वीर जवानों को सम्मान देते हुए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला किया है. रक्षा अधिकारियों के अनुसार, सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित जांबाजों को अब भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत, इन वीरता पदक विजेताओं को फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी (2AC) और एसी चेयर कार में बिना किसी शुल्क के यात्रा की अनुमति होगी. विशेष बात यह है कि पदक विजेता के साथ एक सहयोगी (कंपैनियन) भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा.

यह भी पढ़ें- फेसबुक, इंस्टा चलाना है तो कराना होगा KYC, संसदीय समिति ने कर दी सिफारिश

परिवार को भी मिलेगा लाभ

इस योजना का दायरा केवल पदक विजेताओं तक सीमित नहीं है. आदेश के मुताबिक परिवार के लोग भी इस सुविधा के पात्र होंगे:

  • वीरता पदक विजेता (सेना, नौ सेना और वायु सेना मेडल- गैलेंट्री)
  • जीवनसाथी (पति या पत्नी)
  • शहीद सैनिकों की विधवा/विधुर (पुनर्विवाह तक)
  • मरणोपरांत सम्मानित अविवाहित सैनिकों के माता-पिता

पहले छह ‘चक्र' पुरस्कारों तक सीमित थी सुविधा

अब तक आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा केवल परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं को मिलती थी. नए आदेश के बाद सेना, नौ सेना और वायु सेना के वीरता पदक भी इसी श्रेणी में शामिल कर लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- हाईटेक एयरफील्ड, मॉर्डन नेविगेशन सिस्टम, नोएडा हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन कल, जानिए खास बातें

मनोबल बढ़ाने वाला फैसला

जानकारों का मानना है कि यह कदम सशस्त्र बलों के जवानों का मनोबल बढ़ाने वाला है. यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि देश की ओर से उन वीरों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की. रेलवे प्रशासन जल्द ही पात्र लाभार्थियों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री लाइफटाइम रेल पास/कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com