भारत सरकार ने सेना, नौ सेना और वायु सेना के वीरता पदक विजेताओं को आजीवन मुफ्त रेलवे यात्रा की सुविधा दी है. पदक विजेता और उनका एक सहयोगी फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी और एसी चेयर कार में बिना शुल्क यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा केवल पदक विजेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि उनके जीवनसाथी और शहीद सैनिकों के परिवार को भी मिलेगी.