विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस की टक्कर, आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, 13 लोगों की मौत, 20 घायल

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में निजी बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और नारा लोकेश ने शोक जताया, जांच के आदेश दिए गए हैं.

आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस की टक्कर, आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, 13 लोगों की मौत, 20 घायल
  • आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम के पास निजी ट्रेवल बस में आग लगने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई.
  • तेलंगाना से आंध्र प्रदेश जा रही बस की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर के बाद आग लगी.
  • हादसे में लगभग 20 यात्री बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे और घायल हुए.
हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी ट्रैवल बस में आग लगने से कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ.

ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग

जानकारी के मुताबिक, एक निजी ट्रेवल्स बस तेलंगाना के जगित्याल/निर्मल से आंध्र प्रदेश के कालिगिरी/नेल्लोर की ओर जा रही थी. इसी दौरान रेयावरम के पास तेज रफ्तार टिपर लॉरी/ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए और जलकर उनकी मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

20 यात्रियों ने बस से निकलकर बचाई जान

हादसे के बाद लगभग 20 यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई. सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मौके पर वरिष्ठ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- देखते ही देखते नदी में समा गई 40 यात्रियों से भरी बांग्लादेश की बस, छटपटाते रहे लोग, खौफनाक मंजर

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों से बात कर स्थिति की समीक्षा की और घायलों को बेस्ट चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और हादसे के कारणों की गहन जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों का जलकर मारे जाना बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए जा चुके हैं और सरकार मृतकों के परिजनों के साथ हरसंभव सहायता करेगी. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Truck Accident Andhra Pradesh, Truck BUS Accident, BUs Accident 12 Dead, Andhra Pradesh, Road Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com