Dumka Crime News: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान मोहम्मद सादिक हुसैन अंसारी के रूप में हुई है, जो गोड्डा जिले के एक मदरसे में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.
महिला के साथ होटल के कमरे में थे ठहरे
जानकारी के अनुसार, होटलकर्मियों द्वारा कमरे में एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचना सादिक हुसैन के रुप में हुई जो दुधानी टॉवर चौक स्थित एक होटल में एक महिला के साथ ठहरे हुए थे.
शिक्षक और महिला के बीच थे प्रेम संबंध
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में कराने का फैसला लिया है. जांच के दौरान सादिक हुसैन और कमरे में मौजूद महिला के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूरे मामले की गहन पूछताछ शुरू कर दी है.
कमरे में लौटते अचानक बिगड़ी थी तबियत
पुलिस के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों गुरुवार को खाना खाने के बाद कमरे में जैसे ही लौटे अचानक सादिक की तबीयत बिगड़ गई और वे तड़पने लगे थे. कुछ देर बाद जब वे शांत हुए तो उसे लगा कि वे सो गए हैं, लेकिन काफी समय तक जब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो वह घबरा गई और होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. तब तक हिरासत में ली गई महिला से उनके संबंधों और दुमका आने के उद्देश्य को लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ कर रही है.मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: दानापुर में नहर किनारे मिला कटा हुआ पैर और जली हड्डियां, हत्या या गहरी साजिश, छानबीन में जुटी पुलिस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं