विज्ञापन

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, अगले 15 दिन देरी से चलेंगी ये ट्रेनें! नोट कर लें गाड़ी नंबर

रेलवे ने ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव की जानकारी दी है. साथ ही बताया है कि इस दौरान कोई भी ट्रेन निरस्त नहीं रहेगी. रेलवे यात्री ट्रेन का पूरा शेड्यूल NTES ऐप से चेक कर सकते हैं.

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, अगले 15 दिन देरी से चलेंगी ये ट्रेनें! नोट कर लें गाड़ी नंबर
रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, अगले 15 दिन देरी से चलेंगी ये ट्रेनें!

अगर आप 4 से 18 जुलाई के बीच ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इस अवधि के दौरान कई ट्रेनों के शेड्यूल और रूट में मामूली बदलाव हो सकता है. रेलवे ने इस सबंध में पूरी जानकारी दी है. पश्चिम-मध्य रेलवे ने कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक करने का फैसला लिया है. कोटा जंक्शन अगले 15 दिन के लिए ब्लॉक रहेगा. इस दौरान कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा और कुछ ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा. हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में कोई भी ट्रेन निरस्त नहीं रहेगी.

इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक प्लेटफॉर्म-4 पर पुनर्विकास कार्य किया जाएगा. इस दौरान कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में 10 से 15 मिनट तक की देरी हो सकती है. प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 19811, 19814, 19808, 12181, 12182, 61613, 11603, 22982, 13237, 13239, 13238 और 13240 अब प्लेटफॉर्म नंबर-3 से संचालित होंगी. वहीं, गाड़ी संख्या 12060 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-2 से किया जाएगा.

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस कोटा जंक्शन नहीं आएंगी

ब्लॉक अवधि के दौरान भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813) का संचालन गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से किया जाएगा. ये दोनों ट्रेनें 4 से 18 जुलाई तक कोटा जंक्शन नहीं आएंगी और सोगरिया स्टेशन पर ठहराव करेंगी.

इन ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन तक

इटावा-कोटा एक्सप्रेस 19812 (4 से 17 जुलाई तक)
इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22984 (4 से 18 जुलाई तक)
बीना-कोटा मेमू 61634 (4 से 18 जुलाई तक)

जबकि कोटा-बीना मेमू (61633) 4 से 18 जुलाई तक कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म, समय और परिचालन संबंधी ताजा जानकारी NTES ऐप, स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड या पूछताछ काउंटर से जरूर प्राप्त करें. साथ ही संभावित देरी को देखते हुए निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में बुपीकेन हेवी इंजेक्शन की बिक्री पर रोक, किस दवा में होता है इस्तेमाल? नोट करें बैच नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Raiilways, Train Schedule, Kota Junction, Rajasthan News, Railway Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com