विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2023

अमेरिका : प्रैंक करने वाले 3 किशोरों की हत्या के मामले में भारतीय मूल के शख्स को आजीवन कारावास

जिला अटॉर्नी कार्यालय की 14 जुलाई की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच से पता चला कि चंद्रा ने जानबूझकर अपनी कार किशोरों के वाहन से टकरा दी थी. यह घातक दुर्घटना 19 जनवरी, 2020 की रात टेमेस्कल कैन्यन रोड पर हुई.

अमेरिका : प्रैंक करने वाले 3 किशोरों की हत्या के मामले में भारतीय मूल के शख्स को आजीवन कारावास
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय मूल के 45 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद पैरोल की संभावना के बिना आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. उक्त व्यक्ति ने जानबूझकर अपनी कार से एक वाहन में टक्कर मार दी थी, जिससे 16 वर्ष के तीन किशोरों की मौत हो गई थी और तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इन किशोरों ने 2020 में उसका 'डोरबेल' बजाकर उसे परेशान किया था.

कैलिफ़ोर्निया के अनुराग चंद्र को अप्रैल में हत्या के तीन मामलों, हत्या के प्रयास के तीन मामलों सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया था. जिला अटॉर्नी कार्यालय की 14 जुलाई की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच से पता चला कि चंद्रा ने जानबूझकर अपनी कार किशोरों के वाहन से टकरा दी थी. यह घातक दुर्घटना 19 जनवरी, 2020 की रात टेमेस्कल कैन्यन रोड पर हुई.

छह किशोर टोयोटा प्रियस कार में थे, जिसे चंद्रा ने अपने वाहन से टक्कर मारकर सड़क से नीचे उतार दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क के पूर्व की ओर एक पेड़ से टकरा गई. चंद्रा घटना की सूचना दिए बिना दुर्घटनास्थल से घर लौट आया. डेनियल हॉकिन्स, जैकब इवास्कु और ड्रेक रुइज़ (सभी 16 वर्ष) की मौत हो गई थी, जबकि वाहन का 18 वर्षीय चालक और साथ ही 13 और 14 साल के दो अन्य लड़के घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें : केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का 79 वर्ष की उम्र में निधन

ये भी पढ़ें : मार्च से अब तक 8 चीतों की मौत के बीच मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क को नया वन अधिकारी मिला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian-Origin Man In US Jailed, USA, USA Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com