विज्ञापन

अमेरिका में उबर ड्राइवर की मौत, भारतीय मूल के शख्स पर लगा बेल्ट से गला घोंटने का आरोप

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक- जब यूसुफ ने यात्री को बिठाया तो वह अपने भाई से बात कर रहा था. यूसुफ के भाई का कहना है कि उसने यात्री को यूसुफ से ये कहते सुना कि उसे मोहम्मद नाम पसंद नहीं है.

अमेरिका में उबर ड्राइवर की मौत, भारतीय मूल के शख्स पर लगा बेल्ट से गला घोंटने का आरोप
बाएं मोहम्मद यूसुफ और दाएं समित अपूर्व पटेल
  • सोमाली-अमेरिकी उबर ड्राइवर मोहम्मद यूसुफ के मर्डर का आरोप भारतीय मूल के शख्स पर लगा है.
  • यूसुफ को सीट बेल्ट से गला घोंटकर मारने के बाद उनकी कार से कुचलकर खाई में फेंक दिया गया था.
  • अपूर्व पटेल पर हत्या के प्रयास और कार छीनने के आरोप लगाये गए हैं, मामले की जांच जारी है

एक भारतीय मूल के यात्री समित अपूर्व पटेल पर सोमाली-अमेरिकी उबर ड्राइवर मोहम्मद यूसुफ पर हमला करने का आरोप लगा है, जिसमें उसकी मौत हो गई.  काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन ने एक बयान में बताया कि 51 साल के मोहम्मद यूसुफ की शनिवार सुबह हेनपिन काउंटी मेडिकल सेंटर में मौत हो गई. अधिकारियों ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर को हुए हमले में यूसुफ को सीट बेल्ट से गला घोंटकर मार डाला गया और फिर उसकी ही कार से कुचलकर खाई में फेंक दिया गया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.  

मुस्लिम नागरिक अधिकार संगठन CAIR-मिनेसोटा ने मोहम्मद के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. इस हमले में 25 साल के अपूर्व पटेल पर हत्या के प्रयास और कार छीनने का आरोप लगाया गया था. हेनेपिन काउंटी अटॉर्नी मैरी मोरियार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए बयान में कहा कि सौरव पर जानबूझकर की गई हत्या का आरोप लगाकर केस चलेगा.

पटेल की वकील कैथरनी टर्नर ने एक ईमेल में जानकारी दी कि पटेल ने इस निधन पर दुख व्यक्त किया है. वे और उनका परिवार जनता से अनुरोध करते हैं कि अभी कोई इस मामले में फैसला न सुनाएं, क्योंकि मामले में जांच अभी भी चल रही है. अदालती दस्तावेजों के मुताबिक- जब उसने एक यात्री को अपनी गाड़ी में बिठाया उस समय यूसुफ अपने भाई से फोन पर बात कर रहा था, जो खुद भी एक उबर ड्राइवर है. यूसुफ के भाई का कहना है कि उसने यात्री को यूसुफ से ये कहते सुना कि उसे मोहम्मद नाम पसंद नहीं है. दस्तावेजों के मुताबिक- बाद में उसने यूसुफ को सोमाली भाषा में चिल्लाते हुए सुना कि उसका बेल्ट से गला घोंटा जा रहा है और कार से कुचला जा रहा है. 

मोरियार्टी ने कहा है कि इस बात का पर्याप्त सबूत नहीं है कि हमला पूर्वाग्रह से प्रेरित था. यूसुफ के पांच बच्चों में सबसे बड़े बेटे मुस्तफा उस्मान ने इस महीने की शुरुआत में बताया कि उनके पिता 1993 में अमेरिका आए थे और कई वर्षों से ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे. यूसुफ के खिलाफ हिंसा ने सोमाली समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है. हमले के बाद उस्मान ने बताया कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी और उनकी पांच सर्जरी हो चुकी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muhammad Yusuf, Indian-origin Man In US, Indian-Origin Man In US Jailed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com