पहलगाम में हुई आतंकवादी वारदात के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है. बीते दो दिनों से पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से की गई इस फायरिंग का भारत की सेना ने सख्त जवाब दिया है. सेना ने इस मामले में बताया कि 25-26 अप्रैल की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की विभिन्न चौकियों से फायरिंग की गई. यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से की गई. भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया. सेना के मुताबिक इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इससे पहले शुक्रवार को भी नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई थी. शुक्रवार को भी यह फायरिंग पाकिस्तान द्वारा शुरू की गई. भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया था.
गौरतलब है कि शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर में पहुंचे थे. वह यहां सुरक्षा बलों की कार्रवाई व तैयारी का निरीक्षण करने आए हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आर्मी चीफ ने यहां वरिष्ठ सैन्य कमांडर्स के साथ मीटिंग की है. सेना प्रमुख ने यहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. आतंकवादियों ने पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर उन पर गोलियां चलाईं. इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का सघन अभियान जारी है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है. इससे भारत से होकर गुजरने वाली नदियों से पाकिस्तान को जल की आपूर्ति बाधित होगी. भारत के इस निर्णय से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. वहीं भारत का दो टूक कहना है कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल समझौता स्थगित रहेगा.
वहीं, भारत आतंकवाद के बुनियादी ढांचे और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने के लिए भी सटीक कदम उठा रहा है. इस दिशा में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे. सेना प्रमुख की यहां कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं. सेना प्रमुख ने उपराज्यपाल से मुलाकात की. आर्मी चीफ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. सेना प्रमुख ने सेना की उत्तरी कमान के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव के साथ सैन्य तैयारियों का निरीक्षण भी किया.
आर्मी चीफ की बैठक में सुरक्षा तंत्र, विभिन्न अल्पकालिक, दीर्घकालिक उपायों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच एकीकरण और समन्वय की समीक्षा की गई. सेना प्रमुख यहां जम्मू-कश्मीर स्थित विक्टर फोर्स और 15 कोर मुख्यालय भी गए. यहां उन्हें मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई. सेना प्रमुख की इस विजिट में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच एकीकरण और समन्वय की भी समीक्षा की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं