दुबई में भारी बारिश और बाढ़ के बाद वहां हवाई अड्डे पर व्यवधान आने के बाद भारतीय विमानन कंपनियों का परिचालन प्रभावित हुआ है. एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने दुबई हवाई अड्डे पर पाबंदियों के कारण या तो अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं या उनका समय बदल दिया है. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), विशेषकर दुबई के बीच व्यस्त हवाई यातायात है. दुबई हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है.
जहां एयर इंडिया ने शुक्रवार को ‘हवाई अड्डे पर परिचालन संबंधी व्यवधानों' का हवाला देते हुए दुबई से अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानें निरस्त कर दी हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
सूत्रों ने बताया कि दुबई हवाईअड्डे ने एक ‘नोटोम' (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है, जिसमें गैर-यूएई संचालकों द्वारा उड़ानों के संचालन को 21 अप्रैल की सुबह तक प्रतिबंधित कर दिया गया है.
इसके अनुसार, 24 घंटे में दो से अधिक उड़ान वाले गैर-यूएई संचालकों को दी गई समयावधि के दौरान परिचालन में 50 प्रतिशत की कटौती करने के लिए कहा गया है.
सूत्रों ने बताया कि नोटोम के बाद भारतीय वाहकों का उड़ान संचालन बाधित हो गया है और वे अपनी सेवाओं को रद्द और पुनर्निर्धारित कर रहे हैं. इस कदम से एयरलाइंस का परिचालन खर्च बढ़ेगा.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कालीकट से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को प्रतिबंधों के कारण मस्कट की ओर मोड़ दिया गया. विमान कालीकट के लिए वापस उड़ गया और बाद में यात्रियों को रास अल खैमा की उड़ान से ले जाया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं