विज्ञापन

लैंडिंग के दौरान निकला Air India विमान का पहिया, फुकेत एयरपोर्ट की घटना, सुरक्षित उतारे गए सभी 133 लोग

फुकेत एयरपोर्ट पर हैदराबाद से उड़ान भरकर पहुंची Air India Express फ़्लाइट IX 938 की हार्ड लैंडिंग में नोज़ व्हील टूट गया. सभी 133 यात्री सुरक्षित उतारे गए और रनवे छह घंटे के लिए बंद कर दिया गया है.

लैंडिंग के दौरान निकला Air India विमान का पहिया, फुकेत एयरपोर्ट की घटना, सुरक्षित उतारे गए सभी 133 लोग
  • थाईलैंड के फुकेत एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 938 की हार्ड लैंडिंग में नोज व्हील टूट गया था.
  • विमान में सवार 133 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित निकाले गए.
  • लैंडिंग के दौरान नोज लैंडिंग गियर टूटने से विमान रनवे पर फिसलता हुआ रुका, इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को Air India Express Flight IX 938 की हार्ड लैंडिंग के बाद बड़ा हादसा टल गया. विमान का नोज व्हील टूट गया था, जिसके चलते विमान रनवे पर फिसलता हुआ रुक गया. हादसे के बाद फुकेत एयरपोर्ट ने रनवे बंद करने की घोषणा की है. 

133 यात्री थे ऑनबोर्ड, सभी सुरक्षित

विमान में 133 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे. सभी को सुरक्षित निकालकर एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में ले जाया गया.

कैसे हुआ हादसा?

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान की लैंडिंग के दौरान नोज लैंडिंग गियर टूट गया. विमान रनवे पर स्लाइड करते हुए रुका. टूटे हुए नोज़ व्हील की तस्वीरें रनवे पर बिखरी दिखाईं दीं. आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रनवे को घेरकर सुरक्षा सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें- दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत चार जख्मी

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान

एयरलाइन ने कहा, 'Hyderabad-Phuket फ्लाइट 11 मार्च को लैंडिंग के दौरान नोज व्हील इश्यू का सामना करना पड़ा. क्रू ने सभी मानक प्रोटोकॉल फॉलो किए और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.'

उड़ान कब लैंड हुई?

Flight IX 938 हैदराबाद से 6:42 AM पर उड़ी. फुकेत में 11:40 AM (लोकल टाइम) पर लैंड हुई. हादसा लगभग 11:55 AM पर कन्फर्म हुआ, जब अधिकारी रनवे बंद करने की तैयारी में लगे. 

रनवे बंद, कई उड़ानें डायवर्ट

फुकेत एयरपोर्ट में केवल एक ही रनवे है. हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे बंद कर दिया गया. कम से कम 12 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा.

नोज व्हील क्यों है जरूरी?

नोज व्हील विमान की स्टीयरिंग, टैक्सी, टेकऑफ और लैंडिंग स्टेबिलिटी के लिए जरूरी होता है. इसके टूटने से विमान रनवे पर नियंत्रण खो सकता है. 

बड़ा हादसा टला

सभी यात्रियों और क्रू के सुरक्षित होने की पुष्टि अधिकारियों ने की है. थाईलैंड के एयरपोर्ट प्राधिकरण ने विमान को रनवे से हटाने व सुरक्षा जांच शुरू कर दी है, जो कई घंटों तक जारी रहने की संभावना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com